बस स्टैंड पर कार में बैठकर शराब पीता डॉक्टर।
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक डॉक्टर का सार्वजनिक जगह पर शराब पीने का मामला सामने आया है। सोहागपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर गुरुवार शाम को घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।
.
स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार साकेत की शिकायत के अनुसार उनकी डेली नीड्स की दुकान के सामने एक सफेद रंग की कार (नंबर BR01AU8209) में दो युवक शराब पी रहे थे। दोनों तेज आवाज में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। नरेंद्र के विरोध करने पर भी वे नहीं रुके। दोनों युवक बीयर की केन पी रहे थे।
डॉक्टर ने अकड़ दिखाते हुए कहा- सात पुश्तों का डॉक्टर हूं, यहीं पीऊंगा शराब
विरोध करने पर कार में बैठे डॉक्टर ने अकड़ कर कहा कि मैं सात पुश्तों का डॉक्टर है,और यहीं शराब पीऊंगा। किसी के घर पर जाकर नहीं पी रहा हूं। हालांकि, जब मामला पुलिस तक पहुंचा और वीडियो सामने आया तो डॉक्टर के तेवर बदल गए। उसने युवक से माफी मांगी, लेकिन तब तक पुलिस पीड़ित की शिकायत पर डॉक्टर और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चुकी थी।
सफेद कार में शराब कैन की बोतल।

वीडियो सामने आने पर मांगी माफी।