थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए! टाटा-महिंद्रा ला रही 6 नई ताबड़तोड़ एसयूवी

थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए! टाटा-महिंद्रा ला रही 6 नई ताबड़तोड़ एसयूवी


Last Updated:

महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स जल्द ही थार फेसलिफ्ट, XUV 3XO EV, पंच फेसलिफ्ट, पंच EV और कोडनेम टाटा स्कारलेट समेत 6 नई कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करेंगी.

नई दिल्ली. अगर आप कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करें क्योंकि भारत की दो प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां – महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स – इस सेगमेंट में कम से कम 6 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. आने वाली रेंज में फेसलिफ्ट, इलेक्ट्रिक वाहन और हाइब्रिड कॉम्पैक्ट SUVs शामिल होंगी. महिंद्रा जल्द ही अपडेटेड थार पेश करेगी, जिसके बाद XUV 3XO सबकॉम्पैक्ट SUV के इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वर्जन आएंगे. वहीं, टाटा अक्टूबर 2025 में अपडेटेड पंच और पंच EV लॉन्च करेगी और एक नया सबकॉम्पैक्ट SUV – जिसका कोडनेम टाटा स्कारलेट है – पेश करेगी.

2025 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट
2025 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट में थार रॉक्स से इंस्पायर्ड स्टाइलिंग और इंटीरियर में महत्वपूर्ण सुधार होंगे. SUV में बड़ा टचस्क्रीन, नया स्टीयरिंग, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और अन्य फीचर्स शामिल हो सकते हैं. मैकेनिकल बदलाव की संभावना नहीं है. महिंद्रा XUV 3XO EV की टेस्टिंग काफी समय से चल रहा है. EV में 35kWh की छोटी बैटरी और अंदर और बाहर मामूली EV-स्पेसिफिक अपडेट्स होने की उम्मीद है.

महिंद्रा की अपकमिंग कारें संभावित लॉन्च
Mahindra Thar Facelift Late September 2025
Mahindra XUV 3XO EV 2026
Mahindra XUV 3XO Hybrid 2026
टाटा की अपकमिंग कारें संभावित लॉन्च
Tata Punch Facelift October 2025
Tata Punch EV Facelift October 2025
Tata Scarlet H2, 2026
489km की रेंज
महिंद्रा 2026 में XUV 3XO के साथ हाइब्रिड सेगमेंट में प्रवेश करेगी. कोडनेम S226, SUV में 1.2L टर्बो पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन हो सकता है. 2025 टाटा पंच फेसलिफ्ट में डिजाइन चेंज और फीचर अपग्रेड्स होंगे, जबकि मौजूदा इंजन का उपयोग किया जाएगा. अपडेटेड टाटा पंच EV में नेक्सॉन EV की 45kWh बैटरी पैक होने की उम्मीद है, जो ARAI क्लेम्ड 489km की रेंज ऑफर करेगी.

कोडनेम टाटा स्कारलेट
कोडनेम टाटा स्कारलेट, अपकमिंग सब-4 मीटर SUV में मिनी-सिएरा जैसा डिजाइन हो सकता है, जिसमें बॉक्सी और सीधा स्टांस होगा. इसमें टाटा का नया 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन हो सकता है, जो 2026 की शुरुआत में सिएरा पर डेब्यू करेगा.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए! टाटा-महिंद्रा ला रही 6 नई ताबड़तोड़ एसयूवी



Source link