एशिया कप में भारत का आगाज, युवा क्रिकेटर बोले- भारतीय टीम इस बार भी लहराएगी यू

एशिया कप में भारत का आगाज, युवा क्रिकेटर बोले- भारतीय टीम इस बार भी लहराएगी यू


Last Updated:

एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम भी यूएई के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज कर चुकी है, जिसकी अगुवाई सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे.भारतीय टीम को लेकर भोपाल के युवा क्रिकेटरों ने क्या दी प्रतिक्रिया, जानिए.

भोपाल. एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर मंगलवार से हो गया है. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम भी आज से यूएई के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज कर चुकी है. इस बार भारतीय टीम युवाओं से भरी हुई है, जिसकी अगुवाई सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे. आज टी20 एशिया कप 2025 में भारत और यूएई के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने जसप्रित बुमराह और हार्दिक पांड्या के अलावा सभी युवा खिलाड़ी शामिल हैं.

बता दें, भारत डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने पिछले एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी थी. वहीं भारत एशिया कप इतिहास में सर्वाधिक आठ खिताब जीत चुकी हैं. यह भारत का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यूएई के खिलाफ दूसरा मैच है. लोकल18 के जरिए जानिए भोपाल के युवा क्रिकेटरों का इस युवा भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर क्या कहना है.
लोकल18 से बात करते हुए भोपाल के अंकुर क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट प्रैक्टिस करने वाली युवा महिला क्रिकेटर ने कहा कि यह एक बेहतर टीम है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो इस टीम में खेलने लायक थे. मगर चयनकर्ता द्वारा उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. अभी अगर टीम का चुनाव सिलेक्टर्स की ओर से किया गया है, तो कुछ सोच समझ कर ही किया गया होगा. हालांकि, इसका असर हमारी टीम के प्रदर्शन पर नहीं पड़ेगा और चैंपियंस ट्रॉफी की तरह ही यहां भी भारतीय क्रिकेट टीम बाजी मारेगी.

युवाओं से भारी टीम के प्रदर्शन को लेकर युवा क्रिकेटरों के मुताबिक, हम युवाओं के अंदर एक अलग तरह का जुनून होता है. इसका असर हमारे गेम पर देखने को मिलता है, जिससे खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन कर पाता है. हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम इस बार भी यूएई में झंडा लहरा कर आएगी. खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर युवा महिला खिलाड़ियों ने कहा कि इस बार भी अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है.

श्रेयस अय्यर को नहीं खिलाने पर सवाल
खिलाड़ियों के अनुसार, वैसे तो एशिया कप के लिए एक अच्छी टीम का सेलेक्शन किया गया है. मगर श्रेयस अय्यर जैसे बेहतरीन बल्लेबाज, जिन्होंने साल 2024 में अपनी आईपीएल टीम को खिताब जिताया. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन किया और साल 2025 के आईपीएल में एक बार फिर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया. ऐसे खिलाड़ी को बाहर बैठाया जाना निराशाजनक होता है.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच कब?
भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में भारतीय प्रशंसकों को भी इस मैच में नई युवा टीम से काफी उम्मीद है. अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह से लेकर हार्दिक पांड्या तक कई ऐसे गेंदबाज हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

एशिया कप में भारत का आगाज, युवा क्रिकेटर बोले- भारतीय टीम इस बार भी लहराएगी यू



Source link