शहर की अवैध कॉलोनियों में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत कंपनी ने पुलिस बल के साथ बड़े स्तर पर छापेमारी की। एक साथ आधा दर्जन से अधिक वाहनों और 100 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम ने शहर की विभिन्न अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई करते हुए 1000 से ज
.
पोल से सीधे तार खींचकर ले रहे बिजली विद्युत विभाग के महाप्रबंधक धर्मेंद्र कौशिक ने बताया कि शहर में कई अवैध कॉलोनियों में रहवासी बिना वैध बिजली कनेक्शन के अमानक सफेद तारों से सीधे खंभों से बिजली ले रहे हैं। इससे न केवल शासन को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि करंट लगने का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा ताकि बिजली चोरी पर लगाम लगाई जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अवैध तरीके से बिजली लेने पर कार्रवाई होगी गौरतलब है कि बीते गुरुवार को भी इसी तरह की कार्रवाई में विद्युत टीम ने 1500 से अधिक घरों से कटिया तार जब्त कर जला दिए थे। महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अवैध कनेक्शन हटाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
