अशोकनगर में नए एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार: बोले- कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे; पूर्व एसपी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया – Ashoknagar News

अशोकनगर में नए एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार:  बोले- कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे; पूर्व एसपी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया – Ashoknagar News



अशोकनगर में नए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व एसपी विनीत कुमार जैन ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

.

राजीव कुमार मिश्रा 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) के पद पर कार्यरत थे। वे पड़ोसी जिला गुना में भी एसपी रह चुके हैं।

पदभार ग्रहण के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिश्रा ने कहा कि वे जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। उन्होंने क्राइम को लेकर सभी थाना प्रभारियों की बैठक भी ली।

गौरतलब है कि 8 सितंबर को जारी आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची में अशोकनगर का नाम भी शामिल था। पूर्व एसपी विनीत कुमार जैन को बालाघाट का डीआईजी बनाया गया है। उनका प्रमोशन 1 जनवरी 2025 को हुआ था।



Source link