मध्य प्रदेश के बैतूल के पंजाब नेशनल बैंक में ढाई लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया. घटना गंज थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की है. चोर सीसीटीवी में कैद हो गया. चोर ने बैंक के भीतर टेबल के नीचे से बैग गायब किया. पैसे कियोस्क सेंटर संचालक के थे. वह कलेक्शन की रकम जमा करने बैंक आया था. घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी, तो उसमें नीली टीशर्ट पहना एक युवक बैग चुराता दिख गया. पुलिस अब उसकी तलाश में है.