रीवा पुलिस ने एक शातिर कोरेक्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नशीली कफ सिरप की खेप बरामद की गई है। आरोपी के पास से 11,000 रुपए, 1 पिस्टल, 2 नग मैग्जीन, 2 नग जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
.
कब्जे से बिना नंबर की हीरो एक्सट्रीम जिसकी कीमत 1 लाख रुपए और 2 नग बाइक बरामद की गई है। जिसका नंबर MP17ZH5434 है।
आरोपी बाइक से नशीली कफ सिरप की सप्लाई कर रहा था। बताया गया कि 11 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर लंकेश वर्मा और स्टाफ के द्वारा रेड कार्यवाही करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर की हीरो एक्सट्रीम बाइक से पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जब उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम शैलेन्द्र गौतम उर्फ विवेक उर्फ कल्लू पिता हंसमणि गौतम उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम कौडिहाई पोस्ट रिमारी थाना सेमरिया होना बताया। मुखबिर की सूचना पर काले रंग के बैग की तलाशी ली गई तो बैग से कुल 55 नग अवैध नशीली आनरेक्स कफ सिरप बरामद की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना परिजनों की दी गई और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से थाना सेमरिया में हत्या जैसे जघन्य अपराध सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत कुल 3 अपराध पंजीबद्ध हैं।