ASIA CUP में होश उड़ा देने वाले मुकाबलों में कितना मैच भारत पाकिस्तान के बीच

ASIA CUP में होश उड़ा देने वाले मुकाबलों में कितना मैच भारत पाकिस्तान के बीच


नई दिल्ली. भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे बड़ा रोमांच, जहां हर चौका-छक्का, हर विकेट और हर रन करोड़ों दिलों की धड़कन से जुड़ा होता है. एशिया कप का इतिहास गवाह है कि इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले कभी आसान नहीं होते. कई बार खेल आख़िरी गेंद तक अटका और कभी किसी छक्के या चौके ने मैच को अमर बना दिया. आइए जानते हैं ऐसे ही यादगार मुकाबलों की कहानी, जो आज भी क्रिकेट फैन्स के दिलों की धड़कन बढ़ा देते हैं.

एशिया कप के मैदान ने कई बार ऐसी भिड़ंत देखी है, जहां मैच आख़िरी गेंद तक सांसें रोक देता है. कभी अफरीदी के छक्कों ने दिल तोड़ा, तो कभी हरभजन या पांड्या के विजयी शॉट्स ने देश को झूमने पर मजबूर कर दिया. इन मुकाबलों की गूंज आज भी फैन्स की यादों में ताज़ा है, मानो कल ही खेला गया हो. 14 सितंबर जैसे जैसे पास आ रही है ऐसे मैचों की तस्वीर अपने आप नजरों के सामने घूम जाती है.

एशिया कप के महामुकाबले

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा ही खास माने जाते हैं। एशिया कप के इतिहास में कई ऐसे मैच हुए हैं, जिनका रोमांच आख़िरी गेंद तक बना रहा.  आइए जानते हैं कुछ यादगार मुकाबलों के बारे में

2014, मीरपुर – इस मैच में पाकिस्तान को भारत से 246 रनों का लक्ष्य मिला था. आख़िरी ओवर में 9 रन चाहिए थे और शाहिद अफरीदी ने लगातार दो छक्के जड़कर टीम को एक विकेट से जीत दिला दी.

ढाका – टी20 फॉर्मेट के इस मुकाबले में पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने शुरुआत में भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. लेकिन विराट कोहली की 49 रनों की पारी ने भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई.

2010, डांबुला – भारत को आख़िरी 4 गेंदों में 7 रन चाहिए थे. हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई. यह मैच हरभजन और अख्तर की तीखी नोकझोंक के लिए भी याद किया जाता है.

2022, दुबई (पहला मैच) – भारत ने पाकिस्तान को आख़िरी ओवर में हराया.हार्दिक पांड्या ने शानदार छक्का लगाकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई.

2022, दुबई (दूसरा मैच) – इस बार पाकिस्तान ने बदला लिया. 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने आख़िरी ओवर में जीत हासिल की. मोहम्मद नवाज़ और रिज़वान की बल्लेबाजी अहम रही.

इन मुकाबलों ने साबित किया कि इंडिया-पाक मैच सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि दिल की धड़कनों का खेल होता है. अक्सर नतीजा आख़िरी गेंद या आख़िरी शॉट पर तय होता है, और यही इस मुकाबले को सबसे बड़ा रोमांचक बनाता है. फैंस को अब इंतजार है 14 सितंबर का जब दुबई के स्टेडियम में फिर खेल का रोमांच अपने चरम पर होगा.



Source link