लव जिहाद के आरोपियों के घर कल चलेगा बुलडोजर: सरकारी जमीन पर बने मकान; कोर्ट से नहीं मिला स्थगन, कार्रवाई से पहले बेरिकेडिंग – Bhopal News

लव जिहाद के आरोपियों के घर कल चलेगा बुलडोजर:  सरकारी जमीन पर बने मकान; कोर्ट से नहीं मिला स्थगन, कार्रवाई से पहले बेरिकेडिंग – Bhopal News


जिन मकानों को तोड़ा जाएगा, उन पर शुक्रवार को प्रशासन ने चिह्न भी लगाए।

भोपाल में कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपी फरहान, साद और साहिल के अर्जुन नगर स्थित मकानों पर शनिवार को जिला प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। इसके लिए शुक्रवार को बेरिकेडिंग कर दी गई। कार्रवाई के दौरान खासा पुलिस अमला भी तैनात किया गया।

.

इससे पहले शुक्रवार को दूसरे पक्ष की ओर से जिला एवं सत्र न्यायालय में लगे आवेदन पर सुनवाई हुई। जिसमें कार्रवाई को लेकर कोई स्थगन नहीं दिया गया। गोविंदपुरा एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर बना अवैध कब्जा हटाया जाएगा।

घरों पर चिह्न बनाए गए हैं।

तहसीलदार की ओर से दिए जा चुके नोटिस इससे पहले गोविंदपुरा तहसीलदार सौरभ वर्मा की ओर से संबंधितों को नोटिस भी दिए गए थे। सभी को चार सितंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन आरोपियों के परिजनों ने कब्जा नहीं हटाया था। इसके चलते शनिवार को कार्रवाई प्रस्तावित की गई। हालांकि, इससे पहले संबंधित पक्ष ने कोर्ट में आवेदन लगाया। हालांकि, इस पर कोई स्थगन नहीं दिया गया।

घरों के आसपास इस तरह से बेरिकेडिंग भी की गई है।

घरों के आसपास इस तरह से बेरिकेडिंग भी की गई है।

यह है मामला जानकारी के अनुसार, फरहान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार के विरुद्ध आरोप है कि उन्होंने निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया। मामला कोर्ट में भी चल रहा है।



Source link