Last Updated:
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने साफ कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में मुकाबला होकर रहेगा. धूमल ने कहा कि हम पाकिस्तान से बाइलेटरल सीरीज नहीं खेलेंगे लेकिन एसीसी और आईसीसी टूर्नामेंट में हमें उनसे भिड़ेंगे.
अप्रैल में पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर भारत में सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है. भारत के महान स्पिनर हरभजन सिंह ने कल कहा था कि भारत और पाकिस्तान के आपसी संबंध बेहतर होने तक आपस में क्रिकेट या व्यापार नहीं होना चाहिये. इससे पहले हरभजन इंडिया चैम्पियंस टीम का भी हिस्सा थे जिसने जुलाई में इंग्लैंड में हुई विश्व लीजैंड्स चैम्पियनशिप में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल नहीं खेला था.
धूमल ने यहां ‘प्लेकॉम 2025 समिट’ से इतर पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा ,‘मैं भारतीय टीम को शुभकामना देना चाहता हूं. पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर भारत सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. हम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे लेकिन एसीसी या आईसीसी ट्रॉफी खेलना होगा । हम सरकार की सलाह पर अमल करेंगे.’
आईपीएल की सफलता का श्रेय बीसीसीआई को देते हुए धूमल ने कहा कि इसकी नींव 2008 से पहले ही पड़ चुकी थी और बीसीसीआई ने इतने वर्षों में खिलाड़ियों का शानदार पूल तैयार किया है जिससे यह लीग इतनी कामयाब रही. उन्होंने कहा ,‘आईपीएल सबसे अलग इसलिये है क्योंकि हर गेंद यहां एक जलसा है. पहले मैच में ब्रेंडन मैकुलम से लेकर पिछले सत्र में 14 वर्ष के वैभव रघुवंशी तक जिसने आईपीएल में पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया. मैं इसलिये कहता हूं कि लीग शुरू करने पर नहीं बल्कि बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करने पर फोकस रखें, लीग अपने आप कामयाब हो जायेगी.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें