एशिया कप खिताब की तलाश में लगे बांग्लादेश के अभियान की शुरुआत अच्छी रही. कप्तान लिटन दास ने 59 रन की पारी की मदद से बांग्लादेश ने हांगकांग पर सात विकेट से जीत दर्ज की.
श्रीलंका के खिलाफ ऐसी कोई भी गलती बांग्लादेश को भारी पड़ सकती है. श्रीलंका की टीम तीनों विभाग में संतुलित नजर आती है और बांग्लादेश को इसकी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा.
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा शीर्ष क्रम में स्थिरता प्रदान करते हैं, जबकि असलांका, दासुन शनाका और कामिन्दु मेंडिस की मौजूदगी में श्रीलंका की बल्लेबाजी की गहराई का पता चलता है.
स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा की वापसी से टीम को और मजबूती मिली है, जो हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर चुके हैं. यूएई की धीमी पिचों पर श्रीलंका के स्पिनर हसरंगा, महेश थीक्षाना और दुनिथ वेल्लालेज प्रभावी साबित हो सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना गेंद से विविधता प्रदान करते हैं.
अफगानिस्तान (4.700) नेट रन रेट के आधार पर बांग्लादेश (1.001) से काफी आगे है, इसलिए यह मुकाबला अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है. प्रत्येक ग्रुप से केवल दो टीमें ही आगे बढ़ सकती हैं. ऐसे में अगर तीन टीमों के अंक समान रहते हैं तो नेट रन रेट निर्णायक साबित हो सकता है. ऐसी स्थिति में बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों पर अब बड़े अंतर से जीत हासिल करने का दबाव होगा.
श्रीलंका का स्क्वॉड: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना.