भोपाल में कॉलेज छात्राओं के साथ रेप और लव जिहाद के आरोपियों फरहान, साद और साहिल के अवैध मकानों पर शनिवार को जिला प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। कार्रवाई से पहले शुक्रवार को मकानों के आसपास बेरिकेडिंग कर दी गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कोर्ट
.
अवैध कब्जे को हटाया जाएगा
गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई होगी। पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जे को हटाया जाएगा।
तहसीलदार ने जारी किए नोटिस
गोविंदपुरा तहसीलदार सौरभ वर्मा ने पहले ही आरोपियों को नोटिस जारी किए थे और सभी को चार सितंबर तक कब्जा हटाने का समय दिया गया था। आरोपियों के परिजनों ने समय पर कार्रवाई नहीं की, इसलिए शनिवार को बुलडोजर कार्रवाई प्रस्तावित की गई।
बता दें, फरहान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार पर निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है।
दोस्ती, रेप, वीडियो और फिर धर्मांतरण का दबाव
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को मिली शिकायत के अनुसार, भोपाल के एक निजी कॉलेज में कुछ छात्राओं को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया गया, फिर उनके साथ रेप किया गया। उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और फिर धर्म बदलने और निकाह करने के लिए दबाव बनाया गया।
पीड़ित छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी लड़कों ने अपनी असली पहचान छिपाकर दोस्ती की थी। आयोग का कहना है कि यह एक सुनियोजित और संगठित अपराध है जिसमें आरोपियों के दूसरे राज्यों तक भी नेटवर्क हो सकते हैं।
