18-year-old Arya petitioned NGT; Said- was watching the encroachment on the pond for 9 years, thought- someone will have to raise the voice | छात्रा ने एनजीटी में लगाई याचिका; कहा- 9 साल से तालाब पर अतिक्रमण होते देख रही थी, सोचा- किसी को तो उठानी होगी आवाज

18-year-old Arya petitioned NGT; Said- was watching the encroachment on the pond for 9 years, thought- someone will have to raise the voice | छात्रा ने एनजीटी में लगाई याचिका; कहा- 9 साल से तालाब पर अतिक्रमण होते देख रही थी, सोचा- किसी को तो उठानी होगी आवाज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • 18 year old Arya Petitioned NGT; Said Was Watching The Encroachment On The Pond For 9 Years, Thought Someone Will Have To Raise The Voice

भोपाल2 घंटे पहलेलेखक: सुमित पांडेय

  • कॉपी लिंक

आर्या श्रीवास्तव ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की है और लॉ की तैयारी कर रही हैं।

  • एनजीटी की बेंच ने कलेक्टर, निगम कमिश्नर समेत छह संस्थाओं को नोटिस जारी किया
  • छह हफ्ते में ई-मेल के जरिए देना होगा जवाब, बड़ा तालाब में क्यों नहीं रुक रहा अतिक्रमण

बड़ा तालाब यानी भोज वैटलैंड में भदभदा ब्रिज के पास दायीं और बायीं ओर लगातार हो रहे अतिक्रमण को लेकर 8 सितंबर को 12वीं पास स्टूडेंट आर्या श्रीवास्तव ने एनजीटी सेंट्रल जोन बेंच में याचिका दायर की है। ज्युडीशियल मेंबर शियो कुमार सिंह और एक्सपर्ट मेंबर एसएस ग्रब्याल की बेंच ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुना। बेंच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम भोपाल, कलेक्टर भोपाल, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्टेट वैटलैंड अथॉरिटी, एप्को और एमओईएफ को नोटिस जारी किया है। इन सबको 6 हफ्ते में judicial-ngt@gov.inp पर ई-मेल के जरिए अपना जवाब फाइल करके बताना होगा कि तालाब के एफटीएल के दायरे में अतिक्रमण क्यों नहीं रुक रहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 1 दिसम्बर को होगी।

ये भदभदा चौराहा है, जहां पर तालाब पर लगातार अतिक्रमण जारी है।

ये भदभदा चौराहा है, जहां पर तालाब पर लगातार अतिक्रमण जारी है।

2005 मास्टर प्लान के अनुसार- 50 मीटर तक अतिक्रमण पर रोक

लॉ की तैयारी कर रही आर्या श्रीवास्तव ने भास्कर को बताया कि पिछले बिलाबांग इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करते समय 8-9 साल से वह अपने स्कूल आते-जाते समय बड़ा तालाब पर अतिक्रमण को देख रही थीं। वहां पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर लिया गया है। अब जबकि मैं लॉ की तैयारी कर रही हूं तो मैंने इसकी और जानकारी खंगाली। मुझे पता लगा कि 2005 भोपाल मास्टर प्लान के अनुसार, फुल टैंक लेवल (एफटीएल) से 50 मीटर की दूरी तक कोई भी अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इसलिए मैंने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल इसे लेकर याचिका दायर करने का निर्णय लिया।

आर्या कहती हैं कि मुझे लगा कि यह मुद्दा उठाना चाहिए, आखिर हम नहीं उठाएंगे तो फिर कौन उठाएगा। भोपाल का तालाब हमारे शहर की लाइफ लाइन है। इसे बचाना हम सब नागरिकों की जिम्मेदारी है। याचिकाकर्ता के वकील धर्मवीर शर्मा ने बताया कि एनजीटी ने नगर निगम भोपाल, कलेक्टर और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत छह संस्थाओं को नोटिस जारी कर छह हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा है।

भोपाल की लाइफ लाइन कहे जाने वाले भोज वेटलैंड का खूबसूरत नजारा।

भोपाल की लाइफ लाइन कहे जाने वाले भोज वेटलैंड का खूबसूरत नजारा।

क्या है भोज वेटलैंड

भोजताल जिसको बड़े तालाब के नाम से भी जाना जाता है एक बड़ा तालाब है, जो भोपाल मध्य प्रदेश के पश्चिमी तरफ मौजूद है। भोपालवासियों के लिए भोजताल व कोलार डैम पीने के पानी का स्रोत है। लगभग 40% आबादी रोजाना 30 मिलियन गैलन पानी इस्तेमाल करती है। बड़ा तलाब छोटा तालाब मिलकर भोज वेटलैंड बनाते हैं। जिसको आजकल रामसर साइट के नाम से जाना जाता है। भोज वेटलैंड का अर्थ है भोज द्वारा निर्मित पाल। यहां पाल का अर्थ है- बांध। वर्तमान कमला पार्क एक बांध है जिसे राजा भोज ने बंधवाया या बनवाया था। भोजपाल नाम का यह बांध तब इंजीनियरिंग की बड़ी भारी देन या करीगरी मानी जाती थी।

कौन हैं आर्या श्रीवास्तव

भोपाल की ई-5 अरेरा कालोनी में रहने वाली 18 साल की आर्या श्रीवास्तव ने इसी साल 12वीं की परीक्षा बिलाबांग हायर सेकेंडरी स्कूल से पास की है। वर्तमान में वह लॉ की तैयारी कर रही हैं। वह वकील बनकर सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर काम करना चाहती हैं। पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी हुई हैं और ऐसी तमाम गतिविधियों में हिस्सा लेती हैं।

0



Source link