रोड शो के दाैरान BJP प्रदेशाध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी: कार के दरवाजे से उंगली में चोट लगने के बाद आए चक्कर; निजी अस्पताल में कराया इलाज – Betul News

रोड शो के दाैरान BJP प्रदेशाध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी:  कार के दरवाजे से उंगली में चोट लगने के बाद आए चक्कर; निजी अस्पताल में कराया इलाज – Betul News


बैतूल के आठनेर नगर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की स्वागत रैली के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, वाहन पर चढ़ते समय उनकी उंगली गाड़ी के गेट में दब गई, जिससे दर्द के चलते उन्हें चक्कर आ गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीजे बं

.

अस्पताल में हुई जांच, अब हालत सामान्य

घटना के तुरंत बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. देवेंद्र चढ़ोकर ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि उंगली में लगी चोट और तेज दर्द के कारण उन्हें चक्कर आया था। फिलहाल उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य है और चिकित्सकीय रूप से चिंता की कोई बात नहीं है।

डिस्चार्ज होते ही फिर शामिल हुए

अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं के जोश और जनता के स्वागत को देखते हुए फिर से रोड शो में हिस्सा लिया। वे नगर में आयोजित सभी स्वागत समारोहों में उपस्थित रहे और लोगों का आभार व्यक्त किया।

बीएमओ डॉक्टर सचिन आहतकर ने बताया –

QuoteImage

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और उनकी जांच की। डिस्चार्ज होने के बाद वे फिर से रैली में शामिल हुए।

QuoteImage

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आठनेर पहुंचे

बता दें कि, प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आठनेर पहुंचे खंडेलवाल के स्वागत में नगरवासियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा, तुलादान और स्वागत समारोहों का आयोजन हुआ। पूरा नगर दिनभर राजनीतिक उत्साह और स्वागत से सराबोर नजर आया।



Source link