Last Updated:
IND vs PAK Asia Cup: कांग्रेस सांसद शमा मोहम्मद ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का बॉयकॉट करने की मांग की. उन्होंने केंद्र सरकार और बीसीसीआई पर निशाना साधा. साथ ही देशवासियों से जवानों के लिए यह मैच न देखने की अपील की.
शमा मोहम्मद ने भारत पाकिस्तान मैच पर सवाल उठाए. (File Photo)‘जब दिलजीत की फिल्म पर बैन…’
शमा मोहम्मद ने सरकार और बीसीसीआई पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ देश आतंकी हमलों का सामना कर रहा है और जवान शहादत दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जय शाह, अनुराग ठाकुर के भाई और बीजेपी पैसा कमाने के लिए मैच का आयोजन कर रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर बैन लगाया जा सकता है तो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट पर क्यों नहीं? आखिर यह दोहरा रवैया क्यों अपनाया जा रहा है?
‘जवान और देश के लिए मत देखो मैच’
कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि वह खुद यह मैच नहीं देखेंगी और देशवासियों से भी अपील की कि “आप भी मत देखो, जवान और देश के लिए मत देखो. अगर बाहर होना पड़े तो होने दो, मैच जाने दो.” उन्होंने साफ कहा कि जब तक पाकिस्तान से आतंकी हमले बंद नहीं होते तब तक न क्रिकेट होना चाहिए, न व्यापार और न ही किसी तरह का सांस्कृतिक आदान-प्रदान. शमा मोहम्मद का बयान विपक्ष की राजनीति से आगे बढ़कर राष्ट्रवाद की भावनाओं से जुड़ गया है. जहां कुछ लोग इसे देशहित में उठाई गई सख्त मांग मान रहे हैं, वहीं कई इसे सियासी रंग देने की कोशिश भी बता रहे हैं.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें