India vs Pakistan: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का माहौल गर्म होता दिख रहा है. कुछ ही घंटों में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने मैदान में उतरेंगी. इससे पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज सैम अयूब को भारत की जीत का सवाल कचोट गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक संवाददाता ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 की याद दिलाई तो वह तिलमिला गए. उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
भारत ने पाकिस्तान को दी थी मात
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच में महज 119 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसके बाद पाकिस्तान टीम जीत के सपने देखने लगी. लेकिन मैच खत्म होने तक भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 113 रन पर ही रोककर रोमांचक जीत दर्ज की थी. अब सैम अयूब से पाकिस्तान की इस हार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे टाल दिया.
क्या बोले सैम अयूब?
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘सर, डेढ़ साल हो गया है. अगर आपने मुझसे उस समय पूछा होता, तो मैं आपको बता देता कि उस समय मुझे कैसा लगा था. क्या आपको याद है? मुझे अब याद नहीं है.’ उन्होंने अपनी टीम के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि पिछले तीन-चार महीनों से हमारी टीम प्रबंधन का यही संदेश है. सबसे जरूरी बात है कि अतीत से सीखें और आगे बढ़ें. हम अतीत को याद नहीं करना चाहते और न ही भविष्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं.’
ये भी पढ़ें.. अभिषेक नायर ने चुनी एशिया कप की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-XI, कप्तान को ही किया बाहर, इन प्लेयर्स को जगह देकर चौंकाया
लोगों के लिए ये बड़ा मैच- अयूब
उन्होंने आगे कहा, ‘यह लोगों के लिए एक बड़ा मैच होने वाला है. एक टीम के तौर पर हम इसे इस तरह नहीं देखते. हम देखते हैं कि अगले मैच में हम दिन-ब-दिन यही प्रक्रिया अपनाते हैं. यादें मायने नहीं रखतीं. यह टूर्नामेंट सबसे ज्यादा मायने रखता है. हम सिर्फ पाकिस्तान-भारत मैच का इंतजार नहीं कर रहे हैं. हम टूर्नामेंट जीतने के लिए उत्सुक हैं.’