पाकिस्तान में खुशी की लहर, पूर्व कप्तान बोले, इस बार तो टीम इंडिया में…

पाकिस्तान में खुशी की लहर, पूर्व कप्तान बोले, इस बार तो टीम इंडिया में…


Last Updated:

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में रविवार को दुबई में मच अवेटेड मुकाबला होगा. एक दशक से अधिक समय में पहली बार भारत किसी मल्टी नेशन टूर्नामेंट में बिना अनुभवी जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के उतरेगा. दोनों ने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. दोनों कोहली और रोहित ने पिछले साल बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतने के बाद एक ही दिन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. मई 2025 में दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने का फैसला किया.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह-उल-हक का मानना है कि भारतीय टीम को उनकी गैरमौजूदगी का अहसास हो सकता है. खासकर कोहली की और उन्होंने सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम को इस मौके का फायदा उठाने की सलाह दी है. मिस्बाह ने ‘गेम ऑन है’ यूट्यूब शो पर कहा, “पाकिस्तान के पास मौका है अगर वे अच्छी शुरुआत नहीं करते और दो विकेट खो देते हैं. उनके पास विराट कोहली नहीं है, क्योंकि बल्लेबाजी अलग है. नए खिलाड़ियों ने इन गेंदबाजों का सामना नहीं किया है. अगर पाकिस्तानी गेंदबाज टॉप आर्डर में सेंध लगा सकते हैं. उनके पास निश्चित रूप से मौका है.”

कपिल देव ने हाल ही में पत्रकारों से कहा, वहीं, महान ऑलराउंडर कपिल देव ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीतने का समर्थन किया है. “भारतीय टीम खेलेगी और मैच जीतेगी, यही मेरी इच्छा है. जिस तरह से वे खेल रहे हैं, वे जीतेंगे.”

कपिल ने कोहली और रोहित के भारतीय क्रिकेट में योगदान को भी स्वीकार किया और युवाओं से उनके संन्यास के बाद की कमी को पूरा करने का आग्रह किया. “उन्होंने अपने समय में अच्छा खेला और अब अगली पीढ़ी को खुद को साबित करना है. किसी एक के बारे में बात नहीं होनी चाहिए, बल्कि भारतीय टीम के बारे में होनी चाहिए. भारत का प्रतिनिधित्व करना बहुत अधिक महत्वपूर्ण है कि कौन कप्तान है या नहीं.”

भारत ने बुधवार को यूएई के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत शानदार नौ विकेट की जीत के साथ की, जबकि पाकिस्तान ने शुक्रवार को ओमान को 93 रनों से हराया.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तान में खुशी की लहर, पूर्व कप्तान बोले, इस बार तो टीम इंडिया में…



Source link