नवरात्र से पहले बजरंग दल की मांग: गरबा में केवल हिंदू श्रद्धालुओं को प्रवेश, अश्लील गीतों पर रोक लगे – Jabalpur News

नवरात्र से पहले बजरंग दल की मांग:  गरबा में केवल हिंदू श्रद्धालुओं को प्रवेश, अश्लील गीतों पर रोक लगे – Jabalpur News


नवरात्र पर्व और गरबा उत्सवों से पहले विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सनातन संस्कृति की गरिमा और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की मांग की है। विभाग मंत्री पंकज श्रीवास्त्री और विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर ने जिला प्रशासन को सौं

.

संगठन ने मांग की कि गरबा व देवी पांडालों में विधर्मी एवं संदिग्ध तत्वों का प्रवेश प्रतिबंधित रहे, ताकि किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक अशांति या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। विद्यालयों में आयोजित गरबों के संदर्भ में संगठन ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी।आयोजनों में अश्लील व फिल्मी गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और केवल पारंपरिक एवं भक्ति संगीत ही बजाया जाए।

बजरंग दल संयोजक समित ठाकुर ने कहा कि जबलपुर जैसी पावन नगरी में पिछले कुछ वर्षों से गरबा उत्सवों में अश्लीलता और संदिग्ध व्यक्तियों की घुसपैठ जैसी गतिविधियां सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे आयोजन लव जिहाद की घटनाओं को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी नियमों का पालन नहीं किया गया तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सड़कों पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी जितेन्द्र सिंह ने बताया

संगठनों ने वेशभूषा और आयोजन की मर्यादा संबंधी कुछ विषयों पर ज्ञापन सौंपा है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आगामी त्योहारों को शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

QuoteImage

एएसपी को ज्ञापन सौंपते बजरंग दल के कार्यकर्ता।

एएसपी को ज्ञापन सौंपते बजरंग दल के कार्यकर्ता।



Source link