Duleep Trophy 2025: घरेलू भारतीय क्रिकेट में कई नए चेहरे गजब का प्रदर्शन करते नजर आते हैं. दलीप ट्रॉफी का शोर भारत में तेज है, जिसमें एक नाम चर्चा में बना हुआ है. ये नाम यश राठौड़ का है जो अपने दोहरे शतक से महज 6 रन से चूक गए. भले ही दोहरा शतक नहीं बना लेकिन दलीप ट्रॉफी फाइनल में उन्होंने अपनी सेंट्रल जोन की टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है.
511 पर रुकी पारी
बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे मुकाबले में तीसरे दिन सेंट्रल जोन ने 5 विकेट पर 384 रन से आगे खेलना शुरू किया. साउथ जोन की पहली पारी 511 रन पर समाप्त हुई. पहली पारी के आधार पर साउथ जोन पर 362 रन की बढ़त हासिल की. राठौड़ के अलावा दूसरे दिन 47 रन पर नाबाद लौटे सारांश जैन 69 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान रजत पाटीदार ने भी 101 रन की पारी खेली थी.
साउथ जोन की गेंदबाजी फीकी
साउथ जोन की तरफ से गेंदबाजी फीकी नजर आई. भले ही गुरजपनीत सिंह और अंकित शर्मा ने 4-4 और एमडी निधीश और वासुकी कौशिक ने 1-1 विकेट लिए, लेकिन काफी देर हो चुकी थी. तीसरे दिन की समाप्ति पर साउथ जोन ने 2 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं. रविचंद्रन स्मरण 37 और रिकी भुई 26 रन पर नाबाद हैं. तन्मय अग्रवाल 29 और मोहित काले 38 रन बनाकर आउट हुए. दक्षिण क्षेत्र मध्य क्षेत्र से अब भी 233 रन पीछे है. सारांश जैन और कुलदीप सेन ने 1-1 विकेट लिए हैं.
ये भी पढे़ं.. IND vs PAK: बुमराह की दिखेगी धार या कुलदीप की फिरकी पर नाचेंगे पाकिस्तानी बल्लेबाज? ‘महाजंग’ में पिच लाएगी नया ट्विस्ट
149 पर सिमटी थी साउथ जोन
साउथ जोन की टीम पहली पारी में महज 149 रन पर सिमट गई थी. तन्मय अग्रवाल 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे थे. सेंट्रल जोन ने पहली पारी में भी गेंदबाजी से फंदा कस रखा था. सारांश जैन ने 5, कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट लिए थे. मैच में अभी दो दिन शेष हैं. साउथ जोन के बल्लेबाज जब चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे तो उनका पहला लक्ष्य 233 रन की बढ़त को पार करना होगा. देखना दिलचस्प होगा कि टीम लीड उतारने में कामयाब होती है या फिर नहीं.