आमला जीआरपी पुलिस ने दिल्ली के एक शातिर चोर मुख्तयार सिंह खान उर्फ राजू चिकना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करता था। आरोपी रिजर्वेशन कराकर महिला बोगियों में यात्रा करता था।
.
रात में यात्रियों के सोने के बाद उनके बैग और पर्स से जेवर व नकदी चुरा लेता था। वह सामान को इस तरह व्यवस्थित कर देता था कि तुरंत चोरी का पता न चले।
पूछताछ में आरोपी ने आमला जीआरपी क्षेत्र में करीब 10 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके पास से 8 लाख 35 हजार 400 रुपए की चोरी की संपत्ति बरामद की है।
उप निरीक्षक प्रमोद पाटील के नेतृत्व में जीआरपी आमला की टीम, साइबर सेल भोपाल और आरपीएफ के अधिकारियों ने मिलकर यह कार्रवाई की। तकनीकी विश्लेषण, रिजर्वेशन चार्ट, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गए जेवर और रुपए बरामद किए।