.
शहर में स्थित पुराने और जर्जर कलेक्ट्रेट भवन के आगे के हिस्से को शनिवार को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से ढहा दिया। बीते दिनों यहां की दीवार भी गिर गई थी। इससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी। इसे देखते हुए सुबह 11:30 बजे सीएमओ सुरेखा जाटव सहित नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और भवन के आगे के हिस्से को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। यह काम शाम 4:30 बजे तक पूरा कर लिया गया। इस दौरान सब इंजीनियर आशुतोष सिंह सहित 15 कर्मचारी मौजूद रहे। सड़क के दोनों ओर बैरिकेड्स लगा दिए गए थे। इससे आवाजाही रोकी जा सके। इसके बाद जेसीबी से भवन का तोड़ना शुरू कर दिया गया। नगर पालिका द्वारा प्रशासन से यह जमीन मांगलिक भवन के लिए मांगी गई है।