रविवार भस्म आरती दर्शन: बाबा महाकाल का भांग चन्दन रजत चंद्र और मुकुट अर्पित कर दिव्य श्रृंगार – Ujjain News

रविवार भस्म आरती दर्शन:  बाबा महाकाल का भांग चन्दन रजत चंद्र और मुकुट अर्पित कर दिव्य श्रृंगार – Ujjain News


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से प

.

बाबा महाकाल का भांग चन्दन रजत चंद्र और मुकुट अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल को त्रिशूल त्रिपुण्ड रुद्राक्ष की माला अर्पित कर मस्तक पर रजत चंद्र भांग चन्दन और गुलाब के फूल की माला से श्रृंगार करने के पश्चात कपूर आरती की गई।

ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भगवान महाकाल को ड्रायफ्रूट और आभूषण अर्पित किए। भस्म अर्पित करने के पश्चात शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की।

गुलाब के सुगंधित पुष्प भगवान महाकाल ने धारण किए। फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।



Source link