शहडोल के किराना व्यापारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज: पीएम मोदी के खिलाफ फेसबुक पर थी टिप्पणी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की थी शिकायत – Shahdol News

शहडोल के किराना व्यापारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज:  पीएम मोदी के खिलाफ फेसबुक पर थी टिप्पणी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की थी शिकायत – Shahdol News



पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है।

शहडोल में एक किराना व्यापारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। शनिवार देर रात पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। वार्ड नंबर 22 निवासी सोहन गुप्ता ने फेसबुक पर एक पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ

.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

जब इस टिप्पणी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता रात में थाने पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

किराना दुकान चलाता है आरोपी

आरोपी सोहन गुप्ता न्यू बस स्टैंड मार्ग पर किराना दुकान चलाता है। उसने फेसबुक पर स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि वह प्रधानमंत्री को संबोधित कर टिप्पणी कर रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



Source link