Due to strong sunshine and humidity in the day, there have been more than double the number of snakes in the capital, Nagraj started getting bright and bright, even reaching the first floor | दिन में तेज धूप और उमस के कारण राजधानी में दोगुने से ज्यादा हो गए नाग निकलने के मामले, करैत जैसे जहरीले सांप पहली मंजिल पर भी पहुंच रहे

Due to strong sunshine and humidity in the day, there have been more than double the number of snakes in the capital, Nagraj started getting bright and bright, even reaching the first floor | दिन में तेज धूप और उमस के कारण राजधानी में दोगुने से ज्यादा हो गए नाग निकलने के मामले, करैत जैसे जहरीले सांप पहली मंजिल पर भी पहुंच रहे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Due To Strong Sunshine And Humidity In The Day, There Have Been More Than Double The Number Of Snakes In The Capital, Nagraj Started Getting Bright And Bright, Even Reaching The First Floor

भोपाल12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कैरिकेचर।

  • घोड़ापछाड़ को छोड़ तीन प्रजातियों के सांप जहरीले होते हैं

मौसम का मिजाज बदलने और दिन में तेज धूप व उमस के कारण सांप निकलने के मामले भी इस समय दोगुने से अधिक हो गए हैं। घरों से सांप निकल रहे हैं और इनमें कई सांप अति विषैले भी हैं। स्थिति यह है कि करैत जैसे जहरीले सांप पहली मंजिल पर भी पहुंच रहे हैं। भोपाल में आमतौर पर कोबरा, करैत, रसल वाइपर व घोड़ापछाड़ प्रजाति के सांप सर्वाधिक निकलते हैं। इनमें घोड़ापछाड़ को छोड़ तीन प्रजातियों के सांप जहरीले होते हैं।

सर्प विशेषज्ञों बताते हैं कि बारिश में इनके बिलों में पानी भर जाता है और कई बार बामी भी मिट्‌टी से भर जाती है। इसी के साथ बारिश का दौर थमने के बाद तेज धूप और उमस पड़ती है इस वजह से सांप घरों में घुसते हैं क्योंकि उन्हें वहां ठंडक मिलती है।

विशेषज्ञों की राय…
कहीं भी सांप दिखे तो उसे पकड़ने की कोशिश न करें, सर्प विशेषज्ञों को ही बुलाएं

ऐसे पहचानें सांप

  • करैत : यह पतला व काला होता है। इसकी चमड़ी पर सफेद रंग की धारी व छल्ले जैसे होते है। यह अत्यंत जहरीला है।
  • रसेल वाइपर : भूरे रंग का यह सांप भी जहरीला है। इस पर काले रंग के गोल धब्बे होते हैं।
  • कोबरा : इसे नाग के नाम से भी जाना जाता है। इसका फन होता है। यह भी जहरीला है।
  • घोड़ापछाड़ : यह अन्य सांपों की तुलना में लंबा और फुर्तीला होता है। भोपाल और अासपास यह बहुतायात में पाया जाता है।
  • पहली मंजिल पर निकला करैत

कोलार रोड स्थित दानिश हिल्स रहवासी सीमेंट विक्रेता उमेश मिश्रा के आवास में पहली मंजिल पर करैत सांप निकला। यह सांप खिड़की पर था। इसे मो. सलीम ने पकड़ा। उन्होंने बताया कि यह अति जहरीला सांप होता है और रात में ही निकलता है। कई बार यह एक साथ कई लोगों को काट लेता है। यह जानलेवा सांप है। इस तरह का सांप दिखे तो उसे खुद पकड़ने की कोशिश न करें। यह खतरनाक हो सकता है।

कहां किसकी मौजूदगी ज्यादा

  • कोलार – घोड़ा पछाड़, करैत, कोबरा।
  • बाग मुगलिया, भेल क्षेत्र – रसेल वाईपर, अजगर , कोबरा, घोड़ापछाड़।
  • मिसरोद, रोहित नगर, बीयू के आसपास का क्षेत्र – कोबरा, घोड़ा पछाड़ एवं अन्य प्रजाति।

रोज 30-40 सांप पकड़ रहे

सर्प विशेषज्ञ मो. सलीम ने बताया कि इन दिनों भोपाल में सांप निकलने की रोजाना 40 शिकायतें आती हैं। आम दिनों में यह लगभग 15 रहती हैं। सर्प विशेषज्ञ जफर खान ने बताया कि इस समय सांप निकलने के मामले 30% तक बढ़े हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • जूते देखकर पहनें, करैत कई बार जूते में छिप जाता है। यह अंधेरे में रहना पसंद करता है।
  • सुनसान स्थान पर जाने पर आवाज व आहट करें। रात में बाहर निकलने पर चप्पल-जूते जरूर पहनें।
  • सांप सबसे ज्यादा हाथ या पैर पर काटता है। अंधेरे में सामान उठाने के पहले अच्छे से देख लें।
  • सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल जाएं। काटे गए स्थान के ऊपर कपड़ा बांध दें। अगर सांप दिख रहा है तो उसका फोटो ले लें। इलाज करने में आसानी होगी।
  • घर के आसपास बेल या पेड़ खिड़की पर आ रहे हैं तो इन्हें छटवाएं। कई बार बेल आदि से सांप ऊपर पहुंच जाते हैं।

0



Source link