सीएम डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को रीवा जिले के त्योंथर (चाकघाट) क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इसे लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को त्योंथर रेस्ट हाउस में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की व्यवस्
.
प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां
तैयारी बैठक में त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, प्रभारी कलेक्टर सौरभ सोनवणे, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, एडीएम सपना त्रिपाठी, एडिशनल एसपी आरती सिंह सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है ताकि बारिश से कार्यक्रम प्रभावित न हो। सभी अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
एक साल बाद क्षेत्र में आ रहे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करीब एक साल बाद त्योंथर क्षेत्र का दौरा करेंगे। पिछली बार मौसम के कारण कार्यक्रम बाधित हो गया था। इस बार मुख्यमंत्री विकास कार्यों की सौगात लेकर आ रहे हैं। वे विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विधायक बोले- विकास को समर्पित होगा यह दौरा
विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा,
मुख्यमंत्री का यह दौरा त्योंथर के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला होगा। मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे घर-घर जाकर आमजन को आमंत्रित करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।


करोड़ों की योजनाओं का मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री के हाथों जिन विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है, उनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। स्थानीय नागरिकों को इन योजनाओं से लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।