Duleep Trophy: ट्रॉफी की दहलीज पर पहुंचा सेंट्रल जोन, खत्म होगा 11 साल का सूखा? बैकफुट पर साउथ जोन

Duleep Trophy: ट्रॉफी की दहलीज पर पहुंचा सेंट्रल जोन, खत्म होगा 11 साल का सूखा? बैकफुट पर साउथ जोन


Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन की टीम पांचवें दिन के खेल के लिए जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी है. साउथ जोन ने मुकाबले को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन अब बैकफुट पर पहुंच चुकी है. पहली पारी में ही सारांश जैन और कुमार कार्तिकेय ने साउथ जोन की टीम का खेल खराब कर दिया था. दोनों ने मिलकर 9 विकेट झटके थे और परी टीम को 149 रन पर ही रोक दिया था. जवाब में सेंट्रल जोन ने 511 रन बोर्ड पर टांग दिए थे. 

पाटीदार और यश राठौड़ किया बंटाधार 

सेंट्रल जोन की बैटिंग की तरफ से यश राठौड़ और पाटीदार ने मिलकर साउथ जोन का बंटाधार कर दिया था. पाटीदार ने 101 रन की पारी खेली थी जबकि राठौड़ ने खूंटा गाड़कर रखा. उन्होंने 194 रन ठोक डाले और टीम के स्कोर को 500 पार पहुंचा दिया. सारांश जैन ने सिर्फ धांसू गेंदबाजी नहीं की बल्कि 69 रन की पारी भी खेली. दूसरी पारी में भी साउथ जोन की टीम लड़खड़ाती दिखी. 

Add Zee News as a Preferred Source


दो बल्लेबाजों बचाई लाज

साउथ जोन की टीम की लाज दो बल्लेबाजों ने बचाई. अंकित शर्मा और आंद्रे सिद्धार्थ ने रक्षात्मक बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन बदकिस्मती से दोनों शतक से चूक गए. अंकित ने 99 रन की पारी खेली जबकि सिद्धार्थ ने 84 रन ठोके. लेकिन इसके बावजूद सेंट्रल जोन 11 साल बाद अपना पहला दलीप ट्रॉफी खिताब जीतने की ओर अग्रसर है. रविवार को चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक उसे खिताब जीतने के लिए केवल 65 रनों की आवश्यकता है.

426 रन पर ठेर हुई साउथ जोन

तीसरे दिन दो विकेट पर 129 रन बनाने के बाद साउथ जोन ने पहले सत्र में अच्छी शुरुआत की. लेकिन अंततः अपनी दूसरी पारी में 426 रनों पर ढेर हो गया. इस बार भी स्पिनर कुमार कार्तिकेय और सारांश जैन का जलवा देखने को मिला. उन्होंने मिलकर सात विकेट लिए. साउथ जोन की बढ़त मात्र 64 रनों की है और सेंट्रल जोन को सोमवार को पांचवें दिन के लिए आसान लक्ष्य मिला.

ये भी पढे़ं.. IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया हाथ… शुरू हुआ टीम इंडिया का ‘साइलेंट प्रोटेस्ट’, मची खलबलीं

रजत पाटीदार की शानदार कप्तानी

रजत पाटीदार के लिए ये साल बेहद शानदार साबित हुआ है. उन्होंने आरसीबी को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था. इसके बाद अब दलीप ट्रॉफी में भी चैंपियन बनने के लिए तैयार हैं. रजत पाटीदार को इंडिया ए का कप्तान भी बनाया गया है जो 30 सितंबर से कानपुर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलती नजर आएगी.



Source link