दमोह में ऑटो पलटा, दो महिलाएं समेत 6 लोग घायल: दो जबलपुर रेफर, रिश्तेदारों से मिलने सिंगरामपुर गए थे, लौटते वक्त हादसा – Damoh News

दमोह में ऑटो पलटा, दो महिलाएं समेत 6 लोग घायल:  दो जबलपुर रेफर, रिश्तेदारों से मिलने सिंगरामपुर गए थे, लौटते वक्त हादसा – Damoh News


दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में सिंगरामपुर स्थित फल्कों मंदिर मोड़ पर रविवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भूरी बाई काछी और संगीता काछी समेत 6 लोग घायल हो गए।

.

40 वर्षीय भूरी बाई काछी के सिर और हाथ में चोटें आईं। 35 वर्षीय संगीता काछी भी घायल हुईं। अन्य घायलों में रामप्रताप काछी (48), प्रिंस लोधी (19) और सागर (17) शामिल हैं।

घायल महिलाएं ग्राम उमरधा मझौली की रहने वाली हैं। वे रिश्तेदारों से मिलने सगोड़ी कला सिंगरामपुर आई थीं। वापसी के दौरान फल्कों मंदिर के पास उनका ऑटो पलट गया।

हादसे के बाद घायल महिलाएं सड़क किनारे बैठ गई।

स्थानीय निवासी रमेश राय ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के देर से पहुंचने पर परिजन घायल महिलाओं को निजी वाहन से जबलपुर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया।

ग्रामीणों के अनुसार फल्कों मंदिर मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।



Source link