पन्ना में 24 वाहनों से 17 हजार जुर्माना वसूला: 2 ट्रक चालक शराब के नशे में पकड़ाए, दोनों की गाड़ियां जब्त – Panna News

पन्ना में 24 वाहनों से 17 हजार जुर्माना वसूला:  2 ट्रक चालक शराब के नशे में पकड़ाए, दोनों की गाड़ियां जब्त – Panna News

पन्ना यातायात पुलिस ने रविवार को डायमंड चौराहा और पन्ना-छतरपुर बाईपास रोड, बस स्टैंड, इतवारी बाजार और गांधी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने दो ट्रक चालकों को नशे की हालत में पकड़ा। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। चालकों पर कानूनी कार्रवा

.

निरीक्षक लक्षकार ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना अपराध है। इससे चालक और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को खतरा होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं। साथ ही दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें।

डायमंड चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की जांच की।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। इन वाहनों से कुल 17,100 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने ड्राइवर्स के शराब पीकर वाहन चलाने की जांच की।

पुलिस ने ड्राइवर्स के शराब पीकर वाहन चलाने की जांच की।

मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल के विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस निरीक्षक नीलम लक्षकार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है।

इतवारी बाजार में भी की गई वाहनों की चेकिंग।

इतवारी बाजार में भी की गई वाहनों की चेकिंग।

Source link