बुरहानपुर में बेसिक इस्लामिक स्टडीज संस्था मरकज अहले सुन्नत जामिया अशरफिया इज़हारुल उलूम की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रविवार को गणपति थाना रोड स्थित अशरफिया दरगाह परिसर में हुआ।
.
संस्था के डायरेक्टर मौलाना हसनैन अशरफ ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। मौलाना हाफिज सद्दाम हुसैन अशरफी, हाफिज नदीम अहमद चिश्ती और मौलाना आवेश अहमद नूरानी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दानिश स्कूल, अंसार इफ्तेखार स्कूल, अल हबीब स्कूल, निमाड़ वेली स्कूल और अल तोहिद स्कूल सहित 16 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने इस्लामिक नात पाक, कलमा और कुरान की तिलावत प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उर्दू और अंग्रेजी में तकरीर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक हमीद काजी, परवेज अंसारी, वाजिद इकबाल, शेख उबैद, मुशर्रफ खान, और नूर काजी उपस्थित रहे। ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रतिनिधि अकरम जीया अंसारी और शाहिद अंसारी भी मौजूद थे। सभी प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया गया।