सरपंच की हत्या मामले में कांग्रेस ने बनाई जांच समिति: बीना में तीन सदस्यीय टीम कल देवल में करेगी जांच, परिजन से मिलेगी – Bina News

सरपंच की हत्या मामले में कांग्रेस ने बनाई जांच समिति:  बीना में तीन सदस्यीय टीम कल देवल में करेगी जांच, परिजन से मिलेगी – Bina News

बीना विधानसभा क्षेत्र में देवल पंचायत के सरपंच लाखन सिंह यादव की हत्या मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्रवाई की है। कमेटी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

.

जांच दल 15 सितंबर को दोपहर 1 बजे ग्राम देवल में पीड़ित परिवार से मिलेगा। टीम अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेगी।

ये है पूरा मामला

4 सितंबर को शाम 5:30 बजे भानगढ़ रोड पर सरपंच की सफारी वाहन से कुचलकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अगले दिन देवल के दो निवासियों सोवरन यादव और सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया।

7 सितंबर को परिजनों और ग्रामीणों ने एसडीओपी कार्यालय में प्रदर्शन कर अन्य आरोपियों के नाम जोड़ने की मांग की। 9 सितंबर को सरपंच संघ ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग रखी।

हत्या के बाद मौके पर तीन घंटे पड़ा रहा था शव।

जांच कमेटी में ये रहे शामिल

जिला कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी के अनुसार, जांच समिति में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, विधायक देवेंद्र पटेल और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह यादव शामिल हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा, पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर यादव भी टीम के साथ रहेंगे।

7 सितंबर को परिजनों ने एसडीओपी को सौंपा था ज्ञापन।

7 सितंबर को परिजनों ने एसडीओपी को सौंपा था ज्ञापन।

सरपंच संघ ने भी घटना की निंदा करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था।

सरपंच संघ ने भी घटना की निंदा करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था।

Source link