Last Updated:
India vs Pakistan Match Referee Handshake Rule Asia Cup: में पाकिस्तान पर भारत की सात विकेट की एकतरफा जीत के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला लिया. इससे पहले दोनों कप्तानों ने टॉस के दौरान भी हैंडशेक नहीं किया था.
जीत के बाद भारत का पाकिस्तान से हैंडशेक से इनकारमैच के बाद हाथ मिलाने से इनकार
भारतीय टीम का मन यहीं नहीं भरा. जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया. इधर सूर्या ने छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई तो उधर भारतीय खिलाड़ी फौरन ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद करके अंदर चले गए. इससे पहले टॉस के दौरान भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के सलमान आगा ने हैंडशेक नहीं किया था.
निराश पाकिस्तान मैच रेफरी तक पहुंचा
पाकिस्तानी कोच माइक हेसन ने कहा कि टीम मैच के बाद हाथ मिलाने का इंतजार कर रही थी, लेकिन उन्हें पता चला कि भारत ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया है. इसके कारण उनके कप्तान सलमान आगा मैच के बाद टीवी इंटरव्यू में शामिल नहीं हुए. इन घटनाओं पर पाकिस्तान की नाराजगी मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट तक पहुंच गई है. मैच खत्म होने के कुछ घंटों बाद, पीसीबी ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के टीम मैनेजर ने उनके खिलाफ ‘औपचारिक विरोध’ दर्ज कराया है, क्योंकि उन्होंने ‘कप्तानों से टॉस के दौरान हाथ न मिलाने का अनुरोध किया था.’
क्रिकेट के किसी भी रूल बुक में ऐसा नहीं लिखा है कि मैच के बाद हैंडशेक करना जरूरी है. हाथ मिलाना कोई नियम नहीं है बल्कि इसे खेल भावना (Spirit of Cricket) का हिस्सा माना जाता है. यही कारण है कि लगभग हर मैच के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे मिलते हैं.
क्या टीम इंडिया पर जुर्माना होगा?
जब हाथ मिलाने का को नियम ही नहीं है तो फिर टीम पर जुर्माना लगने का सवाल ही नहीं उठता, लेकिन अगर जानबूझकर विरोधी टीम या खिलाड़ी से हाथ मिलाने से इनकार किया जाए तो इसे खेल भावना के विपरित जरूर माना जा सकता है.
Suryakumar Yadav:- We standby with the families of the victims of pahalgam terror attack, we express our solidarity.
Also we dedicate today’s victory to indian armed forces who showed a lot of Bravery, hope they continue to inspire us all.#INDvsPAK