गोपीसागर डैम पर बाइक चोरी करते पकड़ा गया युवक: बिना नंबर की गाड़ी से आए थे बदमाश; लॉक खोलने की कर रहा था कोशिश – Guna News

गोपीसागर डैम पर बाइक चोरी करते पकड़ा गया युवक:  बिना नंबर की गाड़ी से आए थे बदमाश; लॉक खोलने की कर रहा था कोशिश – Guna News



गुना जिले के गोपीसागर डैम पर रविवार को एक युवक बाइक चोरी करते हुए पकड़ा गया। युवक को डैम घूम रहे नागरिकों ने देखा और दबोच लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

.

गोपीसागर डैम जिले का बड़ा पिकनिक स्पॉट है। वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में नागरिक घूमने और पिकनिक करने आते हैं। बारिश के कारण डैम अभी लबालब भरा हुआ है। रविवार को भी कई लोग छुट्टी मनाने डैम पहुंचे थे।

मुख्य गेट पर बाइक पार्किंग की व्यवस्था

डैम के मुख्य गेट पर बाइक पार्किंग की व्यवस्था है। कुछ बाइक सवार डैम के अंदर भी अपने वाहन लेकर जाते हैं। रविवार को भी मुख्य गेट पर कई बाइक खड़ी थीं। इसी दौरान एक युवक बाइक पर लंबे समय तक कुछ कर रहा था। नागरिकों ने उसकी हरकतें देख लीं और उसे पकड़ लिया।

गरिकों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया

नागरिकों ने तुरंत धरनावदा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में ले लिया। इससे पहले नागरिकों ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।



Source link