सतना में किसानों का विरोध प्रदर्शन: खाद के लिए टोकन नहीं मिलने से नाराज किसान धरने पर बैठे, सतना-पन्ना मार्ग पर जाम – Satna News

सतना में किसानों का विरोध प्रदर्शन:  खाद के लिए टोकन नहीं मिलने से नाराज किसान धरने पर बैठे, सतना-पन्ना मार्ग पर जाम – Satna News


सतना में सोमवार को कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय के सामने किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। खाद के टोकन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सतना-पन्ना मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो सौ किसान टोकन वितरण केंद्र के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए।

.

45 मिनट बाद खुला जाम जाम के कारण स्कूली बसें, यात्री बसें और अन्य वाहन फंस गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। लगभग 45 मिनट बाद यातायात बहाल हुआ।

किसानों का कहना है कि वे रोज टोकन के लिए लाइन में लगते हैं। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी टोकन नहीं मिल रहा। इससे उनकी बोनी प्रभावित हो रही है। समय पर खाद न मिलने से फसल की उत्पादन क्षमता पर असर पड़ने का खतरा है।

वेटिंग लिस्ट 7 हजार पहुंची सतना और मैहर जिले में टोकन की वेटिंग लिस्ट 7,000 तक पहुंच गई है। कृषि विभाग ने वितरण की गति धीमी कर दी है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकारियों ने टोकन वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने का आश्वासन दिया है। सोमवार के विरोध प्रदर्शन से स्पष्ट है कि किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।

धरने के कारण सतना पन्ना मार्ग पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा।

प्रदर्शन के कारण निजी वाहनों समेत यात्री बसें भी 1 घंटे खड़ी रहीं।

प्रदर्शन के कारण निजी वाहनों समेत यात्री बसें भी 1 घंटे खड़ी रहीं।



Source link