कुत्ते को पत्थर मारने पर हुआ विवाद: छतरपुर में पशु प्रेमी और दो अन्य लोगों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल – Chhatarpur (MP) News

कुत्ते को पत्थर मारने पर हुआ विवाद:  छतरपुर में पशु प्रेमी और दो अन्य लोगों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर में एक विचित्र घटना सामने आई है। सीताराम कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय रामकिशोर राजपूत, जो जलविहार मेले में गुब्बारे बेचने का काम करते हैं, के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

.

रविवार की रात को मेले से घर लौटते समय फूड मंत्रा के पास कुछ कुत्ते रामकिशोर के पीछे लग गए। उन्होंने कुत्तों को भगाने के लिए पत्थर फेंके, जिस पर पशु प्रेमी बल्लू चौरसिया ने उन्हें रोका। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

दोनों पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट इस दौरान फूड मंत्रा के संचालक प्रशांत रावत और सिद्धार्थ रावत भी वहां आ गए। दोनों भाइयों ने बल्लू चौरसिया के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। यह पूरी घटना किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी के अनुसार, गुब्बारे बेचने वाले व्यक्ति के सिर में चोट आई है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया



Source link