Last Updated:
ICC Player Of The Month: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अगस्त के लिए ICC Player of the Month चुना गया, ऑरला प्रेंडरगास्ट को महिला पुरस्कार मिला.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में रौंदा और इसके बाद ही फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी मिली. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अगस्त महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. यह सम्मान उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मिला है. सिराज ने न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार जीता. सिराज के शानदार प्रदर्शन ने भारत को ओवल टेस्ट मैच में छह रनों से जीत दिलाई.
मोहम्मद सिराज ने पांचवें और निर्णायक मैच के आखिरी दिन के खेल में सुबह में तीन विकेट लिए और टीम को यादगार जीत दिलाई. मैच में उन्होंने कुल नौ विकेट हासिल किए. इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत ही भारतीय टीम ने सीरीज को 2-2 से बराबर कर लिया.
Fiery Indian pacer’s decisive show in the final #ENGvIND Test rewards him with the ICC Men’s Player of the Month for August 2025 👏