जिला अस्पताल से फरार हुआ 307 का आरोपी पकड़ाया: पनौठा के जंगल से गिरफ्तार, 40 हजार का था इनाम – Chhatarpur (MP) News

जिला अस्पताल से फरार हुआ 307 का आरोपी पकड़ाया:  पनौठा के जंगल से गिरफ्तार, 40 हजार का था इनाम – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कुल 40 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी ओरछा रोड थाना क्षेत्र के देरी गांव का निवासी है। उसे 9 महीने पहले एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पर मा

.

जिला अस्पताल से हुआ था फरार 9 सितंबर को इलाज के लिए जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती आरोपी 10-11 सितंबर की रात पुलिसकर्मी की बंदूक लेकर फरार हो गया था। इस मामले में एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।

एसपी अगम जैन ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 सदस्यीय टीम गठित की थी। आरोपी पिछले चार दिनों से देरी गांव के आसपास छिपा हुआ था। उसके दोस्त उसे खाना खिला रहे थे। 14 सितंबर की रात को पुलिस ने उसे पनौठा गांव के जंगल से पकड़ लिया।

आईजी और एसपी ने किया था इनाम घोषित एसपी ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। सागर आईजी हिमानी खन्ना ने 14 सितंबर को 30 हजार रुपए का अतिरिक्त इनाम घोषित किया था। आरोपी को ओरछा रोड थाने में पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।



Source link