बैतूल में नाले में दो युवक बह गए। इनमें से एक बाहर निकल आया जबकि दूसरे की तलाश पुलिस कर रही है।
बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र के मुआरिया गांव के पास भैंसाई नदी की पुलिया पर दो युवक बह गए। इनमें से एक युवक तैरकर बाहर निकल आया, जबकि दूसरा अभी लापता है। थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी ने बताया कि हादसा सोमवार देर शाम हुआ।
.
नदी में पानी का बहाव तेज होने और अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान में दिक्कत आ रही है। आसपास फसलें और पेड़-पौधे होने से भी तलाशी मुश्किल हो रही है।
बेहड़ी गांव का अरुण उइके अभी तक लापता है, जबकि मंडो यादव तैरकर नदी से निकलकर खुद पुलिस के पास पहुंच गया। बताया गया कि दोनों युवक नशे की हालत में बाढ़ वाली पुलिया पार कर रहे थे, तभी हादसा हो गया।
बोरदेही पुलिस की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी है। एसडीओपी एस.के. सिंह ने भी घटना की पुष्टि की है।