जिला पंचायत सदस्य हृदेश कुशवाहा।
टीकमगढ़ में जिला पंचायत सदस्य हृदेश कुशवाहा के खिलाफ सोशल मीडिया पर मीडियाकर्मियों को गाली देने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम 7 बजे केस दर्ज किया है।
.
मीडियाकर्मी सुरेंद्र सिंह परमार ने अपने साथी अब्दुल तारिक खान, राजेश कुमार मिश्रा और सुधीर पटैरिया के साथ शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी के अनुसार, शिकायत के साथ वीडियो भी दिया गया। इसमें आरोपों की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने हृदेश कुशवाहा के खिलाफ धारा 223(a), 196(1)(B), 353(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। सुरेंद्र सिंह परमार ने बताया कि कुशवाहा ने कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन किया है। कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर धारा 163 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई का आदेश दिया था।
इससे पहले भी कुशवाहा पर सोशल मीडिया पर धार्मिक और सामाजिक मुद्दों का दुरुपयोग कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप रहा है।
