खाद के लिए परेशान किसानों ने SDM की गाड़ी रोकी: सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में प्रदर्शन; थाने से बांटे टोकन, हजारों किसान जुटे – seoni malwa News

खाद के लिए परेशान किसानों ने SDM की गाड़ी रोकी:  सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में प्रदर्शन; थाने से बांटे टोकन, हजारों किसान जुटे – seoni malwa News


सिवनी मालवा में रबी सीजन की शुरुआत के साथ खाद संकट गहरा गया है। सोमवार को किसानों ने इस मुद्दे पर आक्रोश प्रकट किया। सुबह से ही किसान कृषि विभाग कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं।

.

शाम 5 बजे सैकड़ों किसान तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों की प्रमुख मांगों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता, बिना भटकाए और कालाबाजारी के खाद वितरण, तथा डीलरों और सोसायटियों पर कड़ी कार्रवाई शामिल हैं।

थाने के गेट के बाहर जुटे किसान।

एसडीएम की गाड़ी रोकी

किसानों का कहना था कि खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है। कई दिनों से लाइन में खड़े होने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब एसडीएम सरोज सिंह परिहार अपने कक्ष से बाहर निकलीं। किसानों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

मौके पर पहुंचे टीआई

हालात को देखते हुए थाना प्रभारी राजेश दुबे अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसानों को शांत कराने का प्रयास किया। टीआई ने आश्वासन दिया कि एसडीएम उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगी। इसके बाद किसानों ने एसडीएम की गाड़ी का रास्ता छोड़ा।

टोकन के लिए खड़े किसान।

टोकन के लिए खड़े किसान।

थाने पर जुटे किसान

सिवनी मालवा थाने मे सोमवार रात खाद के टोकन तहसीलदार नितिन झोड़ की उपस्थिति मे बांटे गए, टोकन मिलने की जानकारी सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने के बाद हजारों की संख्या में किसान थाने के सामने एकत्रित हो गए। वहीं थाने का गेट बंद होने के चलते बड़ी संख्या में किसानों ने थाने के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। लगभग 1 घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

थाने से लगभग 200 किसानों को टोकन बांटे गए। वही टोकन वितरण समाप्त होने के बाद जब थाने का गेट खोला गया तो थाना प्रभारी ने पहले तो समझाइश दी पर जब भीड़ उग्र होने लगी तो हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को सड़क से हटाया गया।

दोपहर से चल रहा हंगामे की तस्वीरें…



Source link