Last Updated:
Suryakumar Yadav Devisha Shetty birthday celebration: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को हराने के बाद अपना 35वां जन्मदिन पत्नी संग होटल के कमरे में मनाया. सूर्या की पत्नी देविशा ने अपने पति के जन्मदिन को बड़े खास अंदाज में मनाया. उन्होंने सूर्या का पहले विजय तिलक किया. उसके बाद उनके चेहरे पर केक लगाया. सूर्या ने इस दौरान दो केक काटे.
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने 35वें जन्मदिन पर देशवासियों को रिटर्न गिफ्ट दिया. भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. सूर्या ने पाकिस्तान को हराने के बाद अपना बर्थडे केक काटा. पत्नी देविशा शेट्टी ने अपने पति के जन्मदिन को खास बना दिया.

सूर्यकुमार यादव जब पाकिस्तान को हराकर होटल लौटे तो पत्नी देविशा शेट्टी ने पति के जन्मदिन को खास बना दिया. उन्होंने दो केक मंगवाए हुए थे. देविशा ने पहले सूर्या का विजयतिलक किया. इसके बाद बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत हुई.

देविशा शेट्टी ने सूर्या के माथे पर टीका लगाया.उसके बाद उन्होंने दो केक पति से कटवाया. एक केट सूर्यकुमार के जन्मदिन का था जबकि दूसरा पाकिस्तान पर जीत के जश्न का था. देविशा ने इंसटाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ हैप्पी बर्थडे माई स्पेशल वन.’

सूर्यकुमार यादव की पाकिस्तान पर जीत में अहम भूमिका रही. उन्होंने ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ जीत की नींव रखी. सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाए.उन्होंने छक्का जड़कर भारत को यादगार जीत दिलाई. सूर्या ने इसके साथ पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी टी20 में पारी खेली. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी पारी 20 रन के रूप में खेली थी.

पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों को धन्यवाद कहा जो उन्हें लगातार हैप्पी बर्थडे कहकर विश कर रहे थे. सूर्या ने कहा कि वो काफी अच्छा पल रहा.

सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद कहा कि यह जीत सुखद अहसास है और यह जीत मेरी तरफ से भारत को बेहतरीन ‘रिटर्न गिफ्ट’ है. मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि अंत तक क्रीज पर बना रहूं और आज मैच समाप्त कर खुश हूं.

सूर्यकुमार ने इस दौरान कहा कि हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं. हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं और हम आज की जीत को सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं.