धार में बनने वाला पीएम मित्रा पार्क।
धार के भैंसोला में बनने वाले पीएम मित्रा पार्क से मालवा-निमाड़ के कॉटन उत्पादक किसानों को तो फायदा होगा, साथ ही भोपाल, जबलपुर से लेकर ग्वालियर तक का टेक्सटाइल सेक्टर बूस्ट होगा। देश भर में बन रहे 7 पीएम मित्रा पार्क में सबसे ज्यादा 2158 एकड़ जमीन धार
.
बढे़गा टेक्सटाइल इंडस्ट्री का नेटवर्क पीएम मित्रा पार्क से आने वाले समय में जबलपुर और सागर में टेक्सटाइल इंडस्ट्री का विस्तार किया जाएगा। भोपाल के सतगढ़ी में रेडीमेड गारमेंट पार्क तैयार किया जा रहा है। ये पार्क कोलार रोड के सतगढ़ी में 61 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया जा रहा है। इंदौर के परदेशीपुरा में प्लग-एन-प्ले गारमेंट कॉम्पलेक्स तैयार किए जा रहे हैं।
इस कॉम्पलेक्स में चार ब्लॉक में कुल 184 यूनिट संचालित हो सकेगी। विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन के साथ ही मुरैना का मेगा फुटवियर और एक्सेसरीज कलस्टर भी इससे आर्थिक और औद्योगिक रूप से मजबूत होगा।
धार में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर इस तरह भव्य डोम बनाया गया है।
टेक्सटाइल पार्क में ₹120 प्रति वर्गफीट में जमीन पीएम मित्रा पार्क में उद्योगपतियों को ₹120 प्रति वर्गफीट में जमीन मुहैया कराई जाएगी। ₹4.50 प्रति यूनिट के हिसाब बिजली दी जाएगी। आईडियल टेक्सटाइल प्रोसेसिंग के लिए ₹25 प्रति केएल के हिसाब से पानी मुहैया कराया जाएगा।
पीएम मित्रा पार्क में ये रहेंगे इंतजाम
- पावर सप्लाई के लिए 220 केवी का विद्युत सब स्टेशन बनाया गया है।
- 20 एमएलडी की क्षमता वाली वाटर सप्लाई डोरस्टेप तक मिलेगी।
- स्काडा मॉनिटरिंग की जाएगी।
- प्लग एंड प्ले और हाउसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।
- इंडियन ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर ग्रीन इंडस्ट्रियल टाउनशिप के सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया भी चल रही है।

इस तरह से भव्य होगा धार का पीएम मित्रा पार्क।
पार्क के लिए एमपी में नेशनल लेवल के इंस्टीट्यूट पीएम मित्रा पार्क इसलिए मप्र के लिए अहम है। क्योंकि, यहां NIFT(नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी), NID(नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन) IITDM(इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डिजाइन एंड मेन्युफैक्चरिंग) जबलपुर और ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल में हैं।

5F से 3 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार पीएम मित्रा पार्क में तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। विशेषकर कपड़ा बनाने वाले सेक्टर में काम करने वाले कुशल श्रमिकों, कारीगरों और महिलाओं को इस पार्क से बड़ा फायदा होगा। पीएम मित्रा पार्क 5F की थीम पर काम करेगा। इसमें किसान अपने खेत से कपास कंपनियों को सीधे बेच सकेंगे।
इसके बाद की प्रोसेस कपास की सफाई, कपडे़ बनाने रंगाई, छपाई के बाद गारमेंटिंग, डिजाइनिंग होगी और यहीं से कपड़े सीधे विदेशों में एक्सपोर्ट होंगे। पार्क लगभग 3,00,000 नौकरियों का सृजन करेगा, जिनमें 1,00,000 प्रत्यक्ष और 2,00,000 अप्रत्यक्ष रोजगार होंगे।

पीएम मित्रा पार्क में यह सब होगा स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, जल आपूर्ति प्रणाली, अपशिष्ट और सीवेज संग्रह, 220 KVA सबस्टेशन, SCADA-नियंत्रित यूटिलिटीज़ और सुव्यवस्थित स्ट्रीट लाइटिंग और सुविधाएं जैसी आधुनिक ट्रंक अवसंरचना शामिल हैं।
पीएम मित्रा पार्क की अभी क्या है स्थिति

केंद्र सरकार द्वारा तय एम मित्रा पार्क का नक्शा।
पीएम मित्रा पार्क में निर्माण गतिविधियां तेजी से चल रही हैं। जहां 60% साइट लेवलिंग और पार्क के मुख्य द्वार का निर्माण पूरा हो चुका है। स्टेट हाईवे क्र.18 से 1.4 किमी लंबी सिक्स लेन की एप्रोच रोड, बदनावर से 220KV की पावर लाइन और माही डैम से 20 MLD जल आपूर्ति योजना जैसी प्रमुख बाहरी परियोजनाओं के काम चल रहे हैं। पार्क को “ग्रीन रेटिंग” प्राप्त करने के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के साथ परामर्श प्रक्रिया भी जारी है।
ऐसे पहुंचा जा सकता है पार्क तक
- इंदौर से धार: यह दूरी लगभग 66–85 किमी है। सड़क से 1 घंटा 15 मिनट लगेंगे।
- धार से बदनावर: भैंसोला गांव बदनावर के अंतर्गत आता है। यहां से जा सकता है।
- बदनावर से भैंसोला: यहां बदनावर से सड़क मार्ग से जाया जा सकता है।
सबसे ज्यादा खरगोन में होता है कपास मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा कपास मालवा और निमाड़ क्षेत्र में किया जाता है। यहां की मिट्टी कपास के अनुकूल होती है। इसमें सबसे ऊपर नाम खरगोन का आता है। मध्य प्रदेश में बीते वर्ष लगभग 6,30,0000 हेक्टेयर में कपास की खेती हुई थी। इसी वर्ष कपास उत्पादन लगभग 8,73,000 मीट्रिक टन पैदा हुई थी।
अकेले खरगोन में ही 252953 मीट्रिक टन कपास उत्पादन किया गया था। कपास की तुड़ाई के बाद इसे गांव स्तर पर मंडियों या जिनिंग–प्रेसिंग फैक्ट्रियों तक पहुंचाया जाता है। फैक्ट्री में कपास से रुई अलग किया जाता है।

यह खबर भी पढ़ें…
पीएम मित्रा पार्क- 91 कंपनियों को 1300 एकड़ जमीन अलॉट

धार जिले के भैंसोला में बनने वाले पीएम मित्रा (PM Mega Integrated Textile Region and Apparel) पार्क में 91 कंपनियों और इकाइयों को 1300 एकड़ जमीन अलॉट की गई है। 17 सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पार्क का भूमिपूजन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…