Last Updated:
सूर्यकुमार यादव को भारत का मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता है. सूर्या भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. दोनों टीमें एशिया कप के छठे मैच में रविवार को दुबई में भिड़ रही हैं.सूर्यकुमार आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं.अपने बर्थडे के मौके पर वह पाकिस्तान के खिलाफ जीत का तोहफा देश को देने उतरेंगे.
सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत देर से डेब्यू किया. उन्होंने लगभग 30 की उम्र में भारत की ओर से पहला मैच खेला.साल 2017 में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से आईपीएल खेलने वाले सूर्या को केकेआर की ओर से खेलते हुए कुछ खास सफलता नहीं मिली.साल 2018 में केकेआर से मुंबई इंडियंस की टीम में गए, जहां से उनकी किस्मत चमकी.

दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान तेज और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आईपीएल शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए 14 पारियों में 512 रन बनाए. तीन सीजन तक वह शानदार प्रदर्शन करते रहे. इसके बाद वह मुंबई का अहम सदस्य बन गए.

साल 2021 में सूर्यकुमार यादव को पहली बार टीम इंडिया से बुलावा आया. सूर्या को तब भारत के इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया.

अपनी उम्र और कौशल के बारे में संदेह को दूर करते हुए सूर्यकुमार यादव के अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर आगमन ने भारतीय टी20 बल्लेबाजी के एक नए युग की शुरुआत की. उन्होंने मिडिल ऑर्डर में भारतीय खिलाड़ियों के साथ आमतौर पर देखे जाने वाले दृष्टिकोण को बदल दिया और बाकी को आक्रमण करने के लिए प्रेरित किया.

शुरू से ही बेहद आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने मैदान के हर कोने में अपनी कला का प्रदर्शन किया. सूर्या ग्राउंड के चारों ओर बड़ी बड़ी शॉट लगाते हैं. इसके बाद उन्हें कमेंटेटर और एक्सपर्ट की ओर से ‘मिस्टर 360 डिग्री’ का तमगा मिला. आज वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में शुमार हैं.

सूर्या ने आईपीएल में 148.66 के स्ट्राइक रेट से 4,311 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 167.07 के शानदार स्कोरिंग रेट से 2,500 से ज्यादा रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ अद्भुत पारी खेली है. उन्होंने 55 गेंदों पर 117 रन की शानदार पारी खेली.सूर्यकुमार ने नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा.भारत को लगभग 2022 में 3-0 से सीरीज में क्लीन स्वीप करने के करीब पहुंचाया.

भारत के इस 360 डिग्री के बल्लेबाज ने न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध 51 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए. मिस्टर 360 ने जल्द ही भारत के लिए अपना दूसरा टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा. नवंबर 2022 में न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध 51 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे.

सूर्यकुमार ने 2023 की शुरुआत में राजकोट में सीरीज़ के निर्णायक टी20I के दौरान लंकाई गेंदबाजों के विरुद्ध शतक जड़ा. 51 गेंदों पर उनके नाबाद 112 रन भारत की ओर से दूसरे सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने भारत को 2-1 से सीरीज़ जीत दिलाई.

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने मई 2023 में तत्कालीन गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 49 गेंदों पर नाबाद 103 रन का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया. टी20 के इस महान खिलाड़ी ने आईपीएल 2024 के दौरान सिर्फ 51 गेंदों पर 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रनों की एक और जबरदस्त पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को पस्त कर दिया.