जबलपुर में झमाझम बारिश से सड़कें गायब, अगले कुछ दिनों कैसा रहेगा मौसम?

जबलपुर में झमाझम बारिश से सड़कें गायब, अगले कुछ दिनों कैसा रहेगा मौसम?


Last Updated:

Jabalpur Weather Updates: मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा. धूप भी निकलेगी और बारिश भी होगी. इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो रही है.

जबलपुर. दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बाद जबलपुर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. कुछ ऐसा ही नजारा बीते दिन दिखाई दिया, जहां झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं. नाले ओवरफ्लो होने लगे. करीब पौने घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा. जहां तेज बारिश में अधिकांश क्षेत्रों की सड़कें डूब गईं, तो वहीं सिविक सेंटर, रसल चौक आयकर चौक सहित कई इलाकों में काफी पानी भर गया, जिसके चलते आवागमन प्रभावित रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा, जहां धूप भी निकलेगी और बारिश भी होगी. फिलहाल वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो रही है. ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्र में मौजूद है, जिससे नमी मिलने से बादल बन रहे हैं और बरस रहे हैं.

45 इंच के पार पहुंचा बारिश का आंकड़ा
जिले में हो रही बारिश के कारण मानसून सीजन में अब तक जबलपुर जिले में 1136.6 मिलीमीटर यानी 45 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है जबकि पिछले साल आज के दिन तक 1338 मिलीमीटर यानी 52.6 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी थी. गौरतलब है कि जबलपुर जिले में मौसम बारिश का औसतन आंकड़ा 52 इंच माना जाता है. लौटते हुए मानसून की वापसी हो चुकी है. उम्मीद है कि इस साल भी बारिश का आंकड़ा आसानी से पूरा हो जाएगा.

सुबह धूप, दोपहर में बादल और शाम को बारिश
जबलपुर में मौसम का नजारा कुछ ऐसा दिखाई दे रहा है कि सुबह को धूप खिल रही है, दोपहर में बादल छा रहे हैं और शाम होते ही बारिश का सिलसिला शुरू हो जाता है. इसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जबलपुर जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य है. बताते चलें कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बारिश देखने को मिल रही है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. जिला प्रशासन सभी संभावित क्षेत्रों में एहतियात बरत रहा है.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

जबलपुर में झमाझम बारिश से सड़कें गायब, अगले कुछ दिनों कैसा रहेगा मौसम?



Source link