विदिशा का हलाली डैम 98 फीसदी भरा: बांध के दो गेट खोले, नदी किनारे न जाने की चेतावनी – Vidisha News

विदिशा का हलाली डैम 98 फीसदी भरा:  बांध के दो गेट खोले, नदी किनारे न जाने की चेतावनी – Vidisha News



भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण विदिशा का हलाली बांध लगभग पूरी तरह भर गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 459.56 मीटर दर्ज किया गया। यह बांध की कुल क्षमता का 98.58 प्रतिशत है।

.

जल संसाधन विभाग ने बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए कुल 5 गेटों में से 2 गेट खोले हैं। प्रत्येक गेट 0.50 मीटर तक खोला गया है। इससे 76.45 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

सम्राट अशोक सागर (हलाली डैम) में पानी की आवक लगातार जारी है। सम्राट अशोक सागर संभाग-2 के कार्यपालन यंत्री राजकुमार पंडौले ने सुरक्षा को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से हलाली, बेस और बेतवा नदी के दोनों किनारों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है।



Source link