Last Updated:
पाकिस्तान को एशिया कप में बने रहने के लिए आज यूएई के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा. अगर उसे हार मिलती है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.
एशिया कप में आज एक बेहद रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है. भारत से हारने वाली पाकिस्तान का सामना यूएई से होना है. दोनों ही टीम के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है. जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वो सुपर 4 में जगह बनाएगी. पाकिस्तान और यूएई के 2 मैच से 2 अंक हैं. दोनों ही टीम ने ओमान को हराकर ये अंक हासिल किया है. दोनों ही टीम को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है.
आज पाकिस्तान की किस्मत का फैसला
भारत से पहला मैच हारने के बाद यूएई की टीम ने ओमान के खिलाफ जैसा गजब का खेल दिखाया उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ वो उलटफेर कर सकता है. पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में नाकाम रही. यूएई की ओमान पर जीत ने उसकी नींद उड़ा दी है. दोनों टीम के इस वक्त 2-2 अंक हैं और मुकाबला नॉट आउट हो चुका है. जीतने वाली टीम 4 अंक हासिल कर सुपर 4 में जगह बनाएगी.
पाकिस्तान का इतिहास डरावना
बड़े टूर्नामेंट में छोटी टीमों से हारने का पाकिस्तान का इतिहास पुराना है. साल 2007 वनडे वर्ल्ड कप में टीम आयरलैंड के खिलाफ हार गई थी. 2022 टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम ने उसे हरा दिया था. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने उसे धूल चटाया था जबकि 2024 टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए ने पटक दिया था.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें