सतना में ट्रक ने 5 गायों को कुचला: 4 की मौत, पुलिस ने वाहन जब्तकर चालक को किया गिरफ्तार – Satna News

सतना में ट्रक ने 5 गायों को कुचला:  4 की मौत, पुलिस ने वाहन जब्तकर चालक को किया गिरफ्तार – Satna News



सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। नागौद से आ रहे एक ट्रक ने बाईपास पर स्वादिष्ट रसोई ढाबा के सामने सड़क पर बैठी पांच गायों को कुचल दिया। हादसे में चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई

.

प्रत्यक्षदर्शी आदर्श त्रिपाठी अपने दोस्तों अनंत मिश्रा और सुजल बाल्मीकि के साथ ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी अचानक ट्रक (एमपी19-जेडीएन-6379) तेज रफ्तार में आया और सड़क पर बैठी गायों को रौंदते हुए रीवा की तरफ भागने लगा।

ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार हिम्मत दिखाते हुए आदर्श और उनके दोस्तों ने ट्रक का पीछा किया और मटेहना बाईपास पुल पर वाहन को रोकने में सफल रहे। ट्रक चालक की पहचान राकेश राय के रूप में हुई, जो टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के सगरवारा गांव का निवासी है।

ढाबा संचालक और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने भी हादसे की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात सड़क पर मवेशियों का बैठे रहना आए दिन दुर्घटनाओं की वजह बनता है।है।



Source link