तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी सुबह पीने से यह बीमारी होती है ठीक, एक्सपर्ट से जानिए सही जानकारी 

तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी सुबह पीने से यह बीमारी होती है ठीक, एक्सपर्ट से जानिए सही जानकारी 


Last Updated:

Copper Vessel Drinking Water Benefits: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए या नहीं, इसको लेकर कई सवाल आपके मन में भी आते होंगे. कई लोग सोचते हैं कि इसका पानी फायदेमंद है और कुछ सोचते हैं नहीं. ऐसे में चलिए आपको आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की दी हुई जानकारी के बारे में बताते हैं.

Copper Vessel Drinking Water Benefits:  तांबे के बर्तन में रात भर रखा हुआ पानी पीना चाहिए या नहीं इसको लेकर कई भ्रांतियां बनी रहती हैं. कई लोग तरह-तरह की बातें करते हैं, लेकिन आज हम आपको आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर के अनुसार, क्या तांबे के बर्तन में रात भर रखा हुआ पानी पीना सही होता है या गलत होता है. इसकी विस्तार से जानकारी बताने के लिए जा रहे हैं. आप भी जान लीजिए ताकि आप भी सही निष्कर्ष पता कर सकते हैं.

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर ने दी जानकारी 
लोकल18 की टीम ने जब आयुर्वैदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीपांकर अत्रे से बात की तो उन्होंने बताया कि भारतीय परंपरा में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना काफी प्राचीन अभ्यास के रूप में जाना जाता है. यहां तक की आयुर्वेदिक के साथ-साथ विज्ञान भी तांबे के गुणों को मान्यता देते हैं. तांबे में मौजूद एंटीबैक्टीरियल एंटीऑक्सीडेंट और एलिमेंट्री गुण सेहत को फायदा पहुंचाते हैं. कुछ बीमारियों में भी इस पानी के पीने से फायदा होता है, लेकिन सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है.

तांबे के बर्तन में पानी पीने से गैस एसिडिटी कब्ज एनीमिया और आर्थराइटिस जैसी कई बीमारियों में राहत मिलती है. तांबे में मौजूद एंटी बैक्टीरिया और एंटी इफ्लेमेट्री गुण पाचन को बेहतर बनाते हैं और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. यह आयरन के बेहतर अवशोषण में मदद करता है, जिससे एनीमिया में लाभ मिलता है.

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए
एक्सपर्ट डॉक्टर के मुताबिक, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को तांबे का पानी नहीं पीना चाहिए. जिन लोगों को दस्त-उल्टी, मतली, गैस पेट में जलन में गंभीर रक्त स्राव से जुड़ी गंभीर बीमारी है, उन्हें तांबे का पानी पीने से बचना चाहिए. जिसके शरीर में तांबे का स्तर पहले से ही बड़ा हुआ होता है उसे तांबे का पानी नहीं पीना चाहिए यह शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी सुबह पीने से यह बीमारी होती है ठीक



Source link