Asia cup 2025 Pakistan vs UAE: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार (17 सितंबर) को एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ मुकाबले से पहले जमकर ड्रामा किया. उसने पहले टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी और फिर एक घंटे तक तमाशा किया. लाहौर से लेकर दुबई तक खबरें लगातार आती रहीं. कभी उसके मैच से पीछे हटने तो कभी मैच खेलने तो कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस का ड्रामा. आखिरकार मुकाबले को एक घंटे के लिए आगे बढ़ा दिया गया और पाकिस्तान के खिलाड़ी होटल से स्टेडियम के लिए निकल गए.
मैच रेफरी को लेकर हुआ बवाल
पीसीबी ने सोमवार को धमकी दी थी कि अगर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) एंडी पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी पैनल से नहीं हटाती है, तो वह 2025 के एशिया कप से हट जाएगा. आईसीसी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इस याचिका को खारिज कर दिया और पाकिस्तान ने फिर से याचिका दायर की. आईसीसी ने उस याचिक को फिर खारिज कर दिया. इससे पीसीबी नाराज हो गया और एशिया कप से हटने के बारे में सोचने लगा.
पीसीबी की बैठक में पूर्व चेयरमैन
इसके लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने दो पूर्व पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा और नजम सेठी से मुलाकात की. इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद आए. मीटिंग के बीच में ही पीसीब ने यह जानकारी दी कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मैच में खेलने का फैसला किया और मुकाबला एक घंटे की देरी से होगा. पीसीबी के मैच खेलने के लिए फिर तैयार होने को आर्थिक नुकसान से जोड़ा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Asia Cup: सूर्यकुमार यादव-गौतम गंभीर के सामने आ गई पाकिस्तानी टीम, ट्रेनिंग ग्राउंड पर आमने-सामने, फिर क्या हुआ?
इतने करोड़ का होता नुकसान
एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर पीसीबी यह मैच नहीं खेलता तो उसे 12-16 करोड़ अमेरिकी डॉलर (106-141 करोड़ रुपये) के राजस्व का नुकसान हो सकता था. उसे एशिया कप से बाहर कर दिया जाता और यूएई 2 पॉइंट्स लेकर सुपर-4 में पहुंच जाता. एक तो पीसीबी की बदनामी होती है और दूसरा उसे आर्थिक नुकसान होता. पहले से ही कंगार होने के कगार पर खड़ा यह क्रिकेट बोर्ड इस बड़े संकट को झेल नहीं पाता और अंत में उसने मैच खेलने का फैसला किया.
राजस्व में सभी हिस्सेदार
मौजूदा एशिया कप टूर्नामेंट में भाग लेने वाले पांच टेस्ट खेलने वाले देश – भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान- एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के वार्षिक राजस्व का 75 प्रतिशत हिस्सा हैं. इनमें से प्रत्येक 15 प्रतिशत कमाता है. शेष हिस्सा सहयोगी देशों द्वारा साझा किया जाता है. इस राजस्व में प्रसारण सौदे (लाइनर और डिजिटल), विभिन्न प्रायोजन और टिकटिंग आदि शामिल हैं. पीसीबी को मौजूदा एशिया कप से 12-16 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई होने की उम्मीद है और इससे हटने से उसके खजाने में बड़ा नुकसान हो सकता था.
ये भी पढ़ें: T20I Rankings: टी20 क्रिकेट का ‘बादशाह’ बना भारत का मिस्ट्री स्पिनर, एशिया कप के बीच बन गया नंबर-1 बॉलर
क्यों शुरू हुआ विवाद?
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 सितंबर को पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया. यहां तक कि मैच जीतने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने किसी भी पाकिस्तानी प्लेयर से हाथ नहीं मिलाया और ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया. सूर्यकुमार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा था, ”हमने टीम के साथ मिलकर यह निर्णय लिया था. हम यहां सिर्फ मैच खेलने आए थे. हमने पाकिस्तान को मैच के जरिए जवाब दिया. कुछ चीजें खेल भावना से परे होती हैं. हम यह जीत सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लिया.हम पहगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ हैं.”