Health: बिना नॉनवेज-अंडे खाए चाहते हैं वजन बढ़ाना?जरूर ट्राई करें ये 5 सुपरफूड

Health: बिना नॉनवेज-अंडे खाए चाहते हैं वजन बढ़ाना?जरूर ट्राई करें ये 5 सुपरफूड


Last Updated:

Health Tips: आजकल जिम ज्वॉइन करने और सप्लीमेंट्स लेने का चलन बढ़ गया है, लेकिन बिना खर्च और बिना साइड इफेक्ट भी आप ताकतवर बन सकते हैं. शाकाहारी प्रोटीन से भरपूर कुछ सुपरफूड्स ऐसे हैं जो न सिर्फ मसल्स मजबूत करते हैं बल्कि पाचन सुधारकर शरीर में एनर्जी का लेवल भी बढ़ाते हैं.

क्या आप भी दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और सोचते हैं कि कैसे हेल्दी प्रोटीन लेकर मजबूत बना जाएं? ज़्यादातर लोग समझते हैं कि ताकत का राज़ सिर्फ अंडे और मीट में छुपा है. लेकिन हकीकत इससे अलग है क्योंकि कुछ वेजिटेरियन सुपरफूड्स भी आपकी बॉडी को जबरदस्त ताकत दे सकते हैं.

satna

डायटिशियन ममता पांडे ने लोकल 18 को बताया कि प्रोटीन के कई ऐसे शाकाहारी स्रोत मौजूद हैं जो अंडे से ज्यादा असरदार साबित होते हैं. इन सुपरफूड्स में न सिर्फ प्रोटीन बल्कि मिनरल्स और विटामिन भी भरपूर होते हैं. इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर को सही पोषण के साथ स्थायी ताकत भी मिलती है.

satna

पनीर को प्रोटीन का सबसे आसान और स्वादिष्ट स्रोत माना जाता है. जहां एक अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है वहीं 100 ग्राम पनीर में 13 ग्राम तक प्रोटीन मौजूद है. यह मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है और वजन बढ़ाने में भी मददगार है.

satna

छोटे दिखने वाले कद्दू के बीज ताकत का असली खजाना हैं. 28 ग्राम बीजों में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसके साथ ही इनमें मैग्नीशियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं जो दिल को मजबूत रखते हैं और इम्यूनिटी को बेहतर बनाते हैं.

satna

राजमा सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत का खजाना भी है. आधा कप पके राजमा में करीब 8 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है. इसमें फाइबर भी भरपूर होता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है.

satna

छोले या चने को सुपरफूड्स की लिस्ट में गिना जाता है. आधा कप चनों में 8 ग्राम प्रोटीन होता है. इनमें आयरन, फास्फोरस और फोलेट भी पाया जाता है. ये शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं और थकान दूर करने में मदद करते हैं.

satna

मूंगफली को अक्सर गरीबों का बादाम कहा जाता है, लेकिन प्रोटीन में यह किसी से कम नहीं. 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसमें हेल्दी फैट्स और विटामिन ई भी होते हैं जो शरीर और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं.

satna

इन पांचों सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करना बेहद आसान है. पनीर से लेकर मूंगफली तक, ये सभी चीजें किफायती और आसानी से उपलब्ध हैं. अगर आप स्वस्थ और ताकतवर बनना चाहते हैं तो रोजाना के खाने में इन्हें शामिल करना आपकी लाइफस्टाइल बदल सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Health: बिना नॉनवेज-अंडे खाए चाहते हैं वजन बढ़ाना?जरूर ट्राई करें ये 5 सुपरफूड



Source link