यूएई की टीम ने दिखाया पाकिस्तान को तेवर, वॉकओवर नहीं खेलकर जीतना था

यूएई की टीम ने दिखाया पाकिस्तान को तेवर, वॉकओवर नहीं खेलकर जीतना था

Last Updated:

भारतीय खिलाड़ियों ने पहलगाम आतंकी हमले के कारण पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था जिससे विवाद पैदा हो गया था लेकिन वसीम ने कहा कि यूएई की उनकी टीम एक परिवार की तरह है. यह पूछे जाने पर कि क्या मौजूदा तनाव का टीम के भीतर पारस्परिक संबंधों पर कोई प्रभाव पड़ा है या इस बारे में कोई बातचीत हुई है, वसीम ने ना मेंं जवाब दिया. 

यूएई टीम के कप्तान ने कहा वो खेलकर पाकिस्तान को हराना चाहते थे
नई दिल्ली.  भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीम पर कोई असर नहीं पड़ा है जिसकी टीम में इन दोनों देश के खिलाड़ी शामिल हैं. यूएई क्रिकेट टीम में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के बराबर संख्या में खिलाड़ी हैं. सिमरनजीत सिंह, राहुल चोपड़ा, हर्षित कौशिक, ध्रुव पाराशर और अलीशान शराफू भारतीय जबकि दूसरी तरफ मुल्तान में जन्मे कप्तान मुहम्मद वसीम, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद और आसिफ खान पाकिस्तानी मूल के हैं.

भारतीय खिलाड़ियों ने पहलगाम आतंकी हमले के कारण पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था जिससे विवाद पैदा हो गया था लेकिन वसीम ने कहा कि यूएई की उनकी टीम एक परिवार की तरह है. यह पूछे जाने पर कि क्या मौजूदा तनाव का टीम के भीतर पारस्परिक संबंधों पर कोई प्रभाव पड़ा है या इस बारे में कोई बातचीत हुई है, वसीम ने ना मेंं जवाब दिया.

हमें वॉकओवर नहीं खेलना था 

पाकिस्तान की टीम बुधवार को यूएई के खिलाफ मैच खेलने के लिए देर से स्टेडियम पहुंची थी. पाकिस्तान के कारण हुई देरी के बाद वसीम की टीम वॉकओवर की अपील कर सकती थी, क्योंकि मेजबान टीम निर्धारित समय से दो घंटे पहले स्टेडियम में पहुंच गई थी. हालांकि, पाकिस्तान में जन्मे वसीम ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी इस बारे में नहीं सोचा था. उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले तो यह हमारी ज़िम्मेदारी या हमारा काम नहीं है. हम अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे. हम यहांं खेलने आए थे और हमने वही किया

हाथ भी मिलाया और गले भी मिले 

यूएई के कप्तान वसीम ने कहा, ति , हम उस (भारत-पाक तनाव) बारे में बात नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम साथ में काफी क्रिकेट खेलते हैं.  हम यहां एक परिवार की तरह हैं और  यहां कोई भारतीय या पाकिस्तानी नहीं है.  हम यूएई टीम के लिए खेलते हैं.  हम एक परिवार की तरह खेलते हैं और एक परिवार की तरह रहते है. मौजूदा टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के रिश्तो में खटास तब बढ़ गई जब रविवार को मैच में टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद मैच समाप्त होने पर भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए. इससे पाकिस्तान तिलमिला गया था और उसने टूर्नामेंट से हटने तक की धमकी दे डाली थी.

homecricket

यूएई की टीम ने दिखाया पाकिस्तान को तेवर, वॉकओवर नहीं खेलकर जीतना था

Source link